मुंबई से अमृतसर के बीच चलने वाली इस ट्रेन का रूट बदला, जानिए क्या है नया टाइमटेबल
भारतीय रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर के बीच चलने वाली पश्चिम एक्सप्रेस स्पेशल के रूट में बदलाव करने का ऐलान किया है. ट्रेन नम्बर 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के रूट में बांद्रा टर्मिनस से चलने पर 05.10.2020 से बदलाव किया जाएगा.
रेलवे ने पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया (फाइल फोटो)
रेलवे ने पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव किया (फाइल फोटो)
भारतीय रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर के बीच चलने वाली पश्चिम एक्सप्रेस स्पेशल के रूट में बदलाव करने का ऐलान किया है. ट्रेन नम्बर 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के रूट में बांद्रा टर्मिनस से चलने पर 05.10.2020 से बदलाव किया जाएगा. वहीं अमृतसर से चलने पर इसके रूट में रूट में 07.10.2020 से बदलाव होगा.
ये होगा नया रूट
रेलवे ने ऐलान किया है कि ये ट्रेन अंबाला छावनी-राजपुरा-अमृतसर की बजाय अब अंबाला छावनी-चंडीगढ़-अमृतसर स्टेशनों के रास्ते चलायी जाएगी. रूट में बदलाव के चलते इस ट्रेन के स्टेशनों पर पहुंचने के समय में भी बदलाव होगा.
इन स्टेशनों पर नहीं होगा स्टॉपेज
यह रेलगाड़ी अम्बाला छावनी-राजपुरा-सान्हेवाल की बजाय अम्बाला छावनी-चंडीगढ़-सान्हेवाल होकर जाएगी ऐसे में इसके रास्ते में आने वाले अम्बाला सिटी, सरहिंद और खन्ना स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है वहीं ट्रेन नम्बर 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में बदलाव के बाद इन स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया जाएगा.
दिनांक 05.10.2020 से 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल (पश्चिम एक्सप्रेस) |
स्टेशन |
दिनांक 07.10.2020 से 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (पश्चिम एक्सप्रेस) |
||
आगमन |
प्रस्थान |
|
आगमन |
प्रस्थान |
14.40 |
14.50 |
अम्बाला छावनी |
13.00 |
13.10 |
15.35 |
15.40 |
चंडीगढ़ |
12.15 |
12.20 |
17.35 |
17.40 |
लुधियाना |
10.05 |
10.15 |
18.09 |
18.11 |
फगवाड़ा |
09.25 |
09.27 |
18.25 |
18.27 |
जलंधर छावनी |
09.08 |
09.10 |
18.40 |
18.45 |
जलंधर सिटी |
08.55 |
08.57 |
19.18 |
19.20 |
ब्यास |
08.20 |
08.22 |
20.05 |
---- |
अमृतसर |
--- |
07.50 |
TRENDING NOW
इस बात का रखें ध्यान
पश्चिम एक्सप्रेस के रूट में बांद्रा टर्मिनस-अम्बाला छावनी के बीच के समय और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह रेलगाड़ी बांद्रा टर्मिनस और अम्बाला छावनी के बीच अपने मौजूदा रूट और टाइम टेबल के मुताबिक चलेगी.
इस ट्रेन की सेवाओं को बंद किया गया
ट्रेन के रूट में बदलाव के साथ ही ट्रेन नम्बर 20925/20926 अंबाला कैंट-कालका-अंबाला कैंट लिंक एक्सप्रेस की सेवाओं को बंद कर दिया गया है. अब ये ट्रेन नहीं चलाई जाएगी. इस ट्रेन में जाने वाले यात्री पश्चिम एक्सप्रेस के जरिए अपनी यात्रा कर सकेंगे.
09:55 AM IST