बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत विकसित होंगी ये सुविधाएं, लोगों को मिलेगी राहत

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) मुम्बई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है. बुलेट ट्रेन स्टेशनों के लिए प्रस्तावित क्षेत्रों में स्कूल एवं अस्पतालों के विकास के लिए भी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत सहयोग किया जाएगा.
बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत विकसित होंगी ये सुविधाएं, लोगों को मिलेगी राहत

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल व स्कूल भी बनाए जाएंगे (फाइल फोटो)

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) मुम्बई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है. लेकिन बुलेट ट्रेन परियोजना देश में केवल आवागमन सुविधा ही नही ला रही है, बल्कि इस परियोजना के अंतर्गत कई अन्य विकासशील योजनाएं भी लाई जा रही है. बुलेट ट्रेन स्टेशनों के लिए प्रस्तावित क्षेत्रों में स्कूल एवं अस्पतालों के विकास के लिए भी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत सहयोग किया जाएगा.

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी उठाए जा रहे हैं कदम
यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से साबरमती में एक मल्टी मॉडल ट्रांस्पोर्ट हब विकसित किया जा रहा है. इस हब में शहर में हर तरफ से आने वाले लोगों को परिवहन के विभिन्न साधनों के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी.

इस शहर में बनेगा खास हब
साबरमती में बनाए जा रहे मल्टी मॉडल ट्रांस्पोर्ट हब के तहत साबरमती रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व बुलेट ट्रेन के स्टेशनों को कुछ तरह से जोड़ा जाएगा कि यात्रियों को परिवहन का कोई भी साधन पकड़ना हो उन्हे बाहर न जाना पड़े. यात्री इस मल्टी मॉडल ट्रांस्पोर्ट हब के अंदर ही अपनी जरूरत के अनुरूप परिवहन का माध्यम चुन सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

एक जगह से दूसरी जगह जाना होगा आसान
मल्टी मॉडल ट्रांस्पोर्ट हब के तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बुलेट ट्रेन व अन्य को स्काई वे या फुट ओवर ब्रिज के जरिए जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है ताकि यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में आसानी हो.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6