Budget 2019: रेलवे के इस प्रस्ताव पर लग सकती है मोहर, बजट में मिल सकता है मोटा पैसा

बजट 2019 में रेलवे की ट्रेनों की गति को बढ़ाने को ले कर बड़ी घोषणा की जा सकती है. इसके लिए अच्छा बजट भी दिए जाने की संभावना है. दरअसल रेल मंत्रालय मिशन रफ्तार के तहत रेलगाड़ियों की गति को बढ़ाने पर काम कर रहा है. रेलवे का प्रयास है कि प्रमुख रेल मार्गों पर रेलगाड़ियों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाया जाए.
Budget 2019: रेलवे के इस प्रस्ताव पर लग सकती है मोहर, बजट में मिल सकता है मोटा पैसा

रेलवे को गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने को बजट में मिल सकता है मोटा पैसा (फाइल फोटो)

बजट 2019 में रेलवे की ओर से ट्रेनों की गति को बढ़ाने को ले कर बड़ी घोषणा की जा सकती है. इसके लिए अच्छा बजट भी दिए जाने की संभावना है. दरअसल रेल मंत्रालय मिशन रफ्तार के तहत रेलगाड़ियों की गति को बढ़ाने पर काम कर रहा है. रेलवे का प्रयास है कि प्रमुख रेल मार्गों पर रेलगाड़ियों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाया जाए.

रेलवे के इस एक्शन प्लान को मिलेगा मोटा पैसा
सरकार की ओर से रेलवे के लिए तैयार किए गए 100 दिन के एक्शन प्लान के तहत दिल्ली से मुंबई व दिल्ली से हावड़ा रूट पर ट्रेनों की गति को 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने का लक्ष्य रक्षा गया है. इसके लिए दिसम्बर 2019 से काम शुरू किया जाना है. इस काम के तहत इन महत्वपूर्ण रूटों पर पटरियों की क्षमता को सुधार जाएगा. रास्ते में पड़ने वाले तीखे मोड को कम किया जाएगा.

इन महत्वपूर्ण रूटों पर भी शुरू होगा काम
दिल्ली से मंबई व दिल्ली से हावड़ा रूट के अलावा गोल्डन क्वाडिलेट्रल पर पड़ने वाले कुछ अन्य रूटों पर गाड़ियों की गति बढ़ाने को ले कर काम शुरू किए जाने की घोषणा की जा सकती है. मंत्रालय ने इन रूटों पर कहा सुधार किए जाने की जरूरत है इसकी पहचान दिसम्बर 2019 तक करने तथा मार्च 2020 तक काम शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस की हो सकती है घोषणा
बजट में कुछ नए रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को चलाए जाने की भी घोषणा की जा सकती है. रेलवे दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-भोपाल, दिल्ली-मुंबई, चेन्नई-बंगलुरू, दिल्ली-जम्मू आदि रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को चलाने की योजना पर काम कर रहा है. इन ट्रेन की अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा रहेगी. धीरे - धीरे इन रूटों पर गाड़ियों की स्पीड बढ़ाई जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6