किस्‍तों में मिल सकते हैं इंश्‍योरेंस क्‍लेम के पैसे, लंबे समय तक बना रहेगा आय का जरिया

IRDAI की एक समिति ने सुझाव दिया है कि हर महीने किस्तों में इंश्‍योरेंस क्‍लेम के पैसे मिलने से आश्रितों के लिए लंबी मियाद तक एक नियमित आय का ज़रिया मुहैया हो पाएगा.
किस्‍तों में मिल सकते हैं इंश्‍योरेंस क्‍लेम के पैसे, लंबे समय तक बना रहेगा आय का जरिया

किस्‍तों में मिल सकते हैं इंश्‍योरेंस क्‍लेम के पैसे, लंबे समय तक होती रहेगी आय (फाइल फोटो)

अनुराग शाह: संभव है कि निकट भविष्‍य में जब आप इंश्‍योरेंस क्‍लेम करें तो इसके पैसे आपको कंपनियां हर महीने एक निश्चित रकम के तौर पर दें. यह विकल्‍प भी पॉलिसीहोल्‍डर्स को मिल सकता है कि वे इंश्‍योरेंस क्‍लेम की राशि एकमुश्‍त लेने की जगह मासिक किस्‍तों में लें ताकि हर महीने आश्रितों को एक निश्चित आय प्राप्‍त होती रहे.

IRDAI की समिति ने दिया यह सुझाव
इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI की एक समिति ने सुझाव दिया है कि हर महीने किस्तों में इंश्‍योरेंस क्‍लेम के पैसे मिलने से आश्रितों के लिए लंबी मियाद तक एक नियमित आय का ज़रिया मुहैया हो पाएगा. साथ ही बीमा कंपनियों पर भी एक मुश्त मुआवज़ा देने का बोझ घटेगा. अगर इस पर अंतिम फैसला होता है तो बीमा कंपनियां प्रोडक्ट्स की शर्तों में भी इसी आधार पर बदलाव करेंगी.

Insurance Claim Amount

Add Zee Business as a Preferred Source

बीमा कंपनियां ऐसे प्रोडक्‍ट कर सकती है तैयार
SBI जनरल इंश्योरेंस के प्रोडक्ट हेड पुनीत साहनी ने कहा कि इंश्योरेंस क्लेम का भुगतान अब आने वाले वक्त में किस्तों में भी किया जाएगा, IRDAI की कमेटी ने सुझाव दिया है कि एकमुश्त क्‍लेम की राशि का भुगतान किस्तों में किया जाएगा तो लंबे समय तक पॉलिसीहोल्डर के परिवार को राहत मिल सकती है. इंश्‍योरेंस कंपनियों का भी मानना है कि इस तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं और इसमें इंश्योरेंस कंपनियों के लिए ज्यादा खर्चा नहीं बढ़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6