&format=webp&quality=medium)
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत हर साल किसानों को 6000 रुपए दिए जाते हैं और ये 6000 रुपए सरकार की ओर से किस्तों में दिया जाता है. अगर आप भी छोटे और मझौले किसान की श्रेणी में आते हैं तो इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. सरकार ने साल 2019 में इसकी शुरुआत की थी. इसके लिए किसानों को खुद को पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट के तहत खुद को रजिस्टर कराना होता है. लेकिन अगर किसी दुर्घटनावश किसी किसान की मृत्यु हो जाए तब भी इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है. यहां जानते हैं कैसे.
अगर कोई जरूरतमंद और योग्य किसान इस योजना से जुड़ा हुआ है तो उसे सरकार की तरफ से हर साल 6000 रुपए तीन किस्तों में मिलते हैं. लेकिन अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो कृषि योग्य भूमि का मालिकाना हक रखने वाले उस किसान के वारिस को इस योजना का लाभ मिलता है.
हालांकि किसान के उस वारिस को अलग से पोर्टल में खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके अलावा ये भी देखा जाएगा कि क्या ये वारिस सरकार की शर्तों पर खरा उतर रहा है या नहीं. अगर किसान का वारिस इस योजना के तहत बनाए गए नियमों को पूरा करता है, तो उसे इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा. आइए जानते हैं कि आप लिस्ट में नाम कैसे चेक कर सकते हैं.