PORD: सरकारी स्‍कीम में हर महीने ₹10,000 का निवेश, 10 साल में गारंटीड मिलेंगे ₹16.90 लाख; पैसा 100% सेफ

PORD: ऐसे निवेशक भी हैं, जो अपने पैसे पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और निवेश पर निश्चित रिटर्न चाहते हैं. बिना रिस्‍क गारंटीड रिटर्न के लिए सरकारी स्‍कीम्‍स अच्‍छा ऑप्‍शन है.
PORD: सरकारी स्‍कीम में हर महीने ₹10,000 का निवेश, 10 साल में गारंटीड मिलेंगे ₹16.90 लाख; पैसा 100% सेफ

PORD: Government Scheme

PORD: शेयर बाजार और उससे जुड़े निवेश के विकल्‍पों में हाई रिटर्न के साथ-साथ हाई रिस्‍क भी होता है. ऐसे निवेशक जो रिस्‍क उठाने की क्षमता रखते हैं, उनके लिए ये बेहतर विकल्‍प होते हैं. दूसरी ओर, ऐसे निवेशक भी हैं, जो अपने पैसे पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं और निवेश पर निश्चित रिटर्न चाहते हैं. बिना रिस्‍क गारंटीड रिटर्न के लिए सरकारी स्‍कीम्‍स अच्‍छा ऑप्‍शन है. इनमें एक स्‍कीम पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD) है. पोस्‍ट ऑफिस की RD में अभी 6.5 फीसदी सालाना ब्‍याज मिल रहा है. इसमें ब्‍याज की कम्‍पाउंडिंग तिमाही आधार पर की जाती है.

PORD: ₹10K मंथली निवेश, 10 साल में ₹16.90 लाख

पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (PORD) में मिनिमम 100 रुपये मंथली से निवेश किया जा सकता है. निवेश की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है. 10 रुपये के मल्‍टीपल में जितना चाहें, उतना निवेश कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आपने 10,000 मंथली निवेश PORD में कर रहे हैं, तो 5 साल बाद आपको मैच्‍योरिटी पर 7,09,902 रुपये मिलेंगे. इसमें 6 लाख रुपये आपका कुल निवेश होगा और 1,09,902 रुपये का गारंटीड ब्‍याज मिलेगा. PORD अकाउंट को 5 साल की मैच्‍योरिटी के बाद अगले 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. इस तरह अगर आप 10 साल तक अपनी RD बनाए रखते हैं, तो आपका कुल गारंटीड फंड 16,89,871 रुपये का होगा. इसमें ब्‍याज से 4,89,871 रुपये की गारंटीड इनकम होगी.

पोस्‍ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्‍कीम में कोई रिस्‍क नहीं होता है. पोस्‍ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर सॉवरेन गारंटी होती है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस पैसे का इस्‍तेमाल सीधे सरकार करती है. इसलिए इन स्‍कीम्‍स में निवेशक का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

ज्‍वाइंट अकाउंट की सुविधा

PORD अकाउंट पोस्‍ट ऑफिस की किसी ब्रांच में 100 रुपये से खुलवाया जा सकता है. इसमें एक व्‍यक्ति कितना भी अकाउंट खुलवा सकता है. इसमें सिंगल के अलावा 3 व्‍यक्तियों तक ज्‍वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. माइनर के लिए गार्जियन अकाउंट खुलवा सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस के आरडी अकाउंट की मैच्‍योरिटी 5 साल होती है. लेकिन, 3 साल बाद प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर किया जा सकता है.

पोस्‍ट ऑफिस में RD अकाउंट पर लोन भी लिया जा सकता है. नियम यह है कि 12 किस्‍त जमा करने के बाद अकाउंट में जमा रकम का 50 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है. लोन का भुगतान एकमुश्‍त या किस्‍तों में किया जा सकता है. लोन की ब्‍याज दर आरडी पर मिलने वाले ब्‍याज से 2 फीसदी अधिक होगा. इसमें नॉमिशेन की भी सुविधा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6