New Wage Code: बढ़ेगी आपकी सैलरी! नए स्ट्रक्चर में पहले से भी ज्यादा होगी टेक होम सैलरी, ऐसे समझें

New Wage Code 2021: नए सैलरी स्ट्रक्चर में नौकरीपेशा की सैलरी कम होने की बात हो रही है. लेकिन, एक तरीका है, जिससे सैलरी घटेगी नहीं बल्कि पहले से भी ज्यादा हो जाएगी. आइये समझते हैं...
New Wage Code: बढ़ेगी आपकी सैलरी! नए स्ट्रक्चर में पहले से भी ज्यादा होगी टेक होम सैलरी, ऐसे समझें

New Wage code latest news: आपने सुना होगा आपकी सैलरी स्ट्रक्चर (Salary Structure) में बदलाव होने जा रहा है. बेसिक सैलरी (Basic Salary) का कंपोनेंट कुल सैलरी का 50% या उससे ज्यादा हो जाएगा. भत्तों (Allowances) की मोटी रकम अब कम होगी. सबको ये बात तो समझ आई होगी कि टेक होम सैलरी (Take home salary) यानि हाथ में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी. क्या न्यू वेज कोड (New wage code) आपको मुसीबत लग रहा है.

बेसिक सैलरी बढ़ेगी, अलाउंस का पार्ट कम होगा

सरकार ने 29 श्रम कानूनों (labour law) को जोड़कर 4 कोड्स (new labour codes) तैयार किए. इन्हें ही न्यू वेज कोड का नाम दिया गया है. वेज कोड 2019 में ही ये प्रावधान है कि कंपनियां अपने कर्मचारियों को जो सैलरी देंगी, उसमें बेसिक सैलरी का हिस्सा कुल सैलरी (CTC) के 50 फीसदी होगा. अभी तक कंपनियां बेसिक सैलरी पार्ट कम रखती हैं और रीइंबर्समेंट-अलाउंस वाला हिस्सा ज्यादा रखती हैं. इनमें लीव ट्रैवल अलाउंस (LTA), ओवरटाइम और कन्वियांस (Conveyance allowance) जैसे भत्ते शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

समझिए मौजूदा स्ट्रक्चर

मान लीजिए कि आपकी मंथली सीटीसी (Cost to Company) 1.5 लाख रुपए यानी सालाना पैकेज 18 लाख रुपए का है और आप सेक्शन 80C के तहत निवेश पर अधिकतम टैक्स 1.50 लाख रुपए की छूट ले सकते हैं. अगर कंपनी आपको सेक्शन 80CCD(2) के तहत नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) का फायदा दे रही है तो नियम के मुताबिक, बेसिक सैलरी का 10% NPS में जाता है और वह टैक्स फ्री होता है.

मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर में बेसिक सैलरी CTC का 32% होती है. इस लिहाज से 1.50 लाख की मंथली CTC में बेसिक सैलरी 48,000 रुपए होगी. फिर 50 प्रतिशत यानी 24,000 रुपए HRA तो NPS में बेसिक (48,000 रुपए) का 10% यानी, 4,800 रुपए जाएगा. बेसिक सैलरी का 12% प्रॉविडेंट फंड (PF) में जाता है तो 5,760 रुपए हर महीने EPF में जाएंगे. इस तरह आपकी मंथली 1.50 लाख रुपए की CTC में 82,560 रुपए हो गए. मतलब है कि बाकी 67,440 रुपए अन्य मदों के जरिए दिए जा रहे हैं. इनमें स्पेशल अलाउंस, फ्यूल ऐंड ट्रांसपोर्ट, फोन, अखबार और किताबें, सालाना बोनस में मासिक हिस्सेदारी, ग्रेच्युटी जैसे कंपोनेंट शामिल हैं.

मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर में किसका कितना हिस्सा

इनकममंथलीसालाना
बेसिक सैलरी48,000 रुपए5,76,000 रुपए
HRA24,000 रुपए2,88,000 रुपए
स्पेशल अलाउंस37,636 रुपए4,51,632 रुपए
PF कंट्रीब्यूशन5,760 रुपए69,120 रुपए
NPS कंट्रीब्यूशन4,800 रुपए57,600 रुपए
फ्यूल एंड ट्रांसपोर्ट16,000 रुपए1,92,000 रुपए
फोन2,000 रुपए24,000 रुपए
अखबार-किताबें1,500 रुपए18,000 रुपए
बोनस (सालाना)8,000 रुपए96,000 रुपए
ग्रेच्युटी2,304 रुपए27,648 रुपए
कुल सैलरी1,50,000 रुपए18,00,000 रुपए

कितना बनता है टैक्स, कितनी मिलती है हाथ में सैलरी और कितनी है रिटायरमेंट सेविंग्स

  • आपकी कुल CTC में से 1.10 लाख रुपए टैक्स बनेगा. मतलब CTC का 6.14 फीसदी टैक्स.
  • टेक होम सैलरी- 1.14 लाख रुपए, CTC का 76.1 फीसदी.
  • रिटायरमेंट सेविंग्स- 1.96 लाख रुपए, CTC का कुल 10.9 फीसदी.

न्यू वेज कोड के लागू होने से कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में फेरबदल होगा. इसे ऐसे समझें-

इनकममंथलीसालाना
बेसिक सैलरी75,000 रुपए9,00,000 रुपए
HRA37,500 रुपए4,50,000 रुपए
स्पेशल अलाउंस--
PF कंट्रीब्यूशन9,000 रुपए1,08,000 रुपए
NPS कंट्रीब्यूशन7,500 रुपए90,000 रुपए
फ्यूल एंड ट्रांसपोर्ट10,000 रुपए1,20,000 रुपए
फोन1,000 रुपए12,000 रुपए
अखबार-किताबें1,000 रुपए12,000 रुपए
बोनस (सालाना)5,400 रुपए64,800 रुपए
ग्रेच्युटी3,600 रुपए43,200 रुपए
कुल सैलरी1,50,000 रुपए18,00,000 रुपए

कितना टैक्स, कितनी मिले हाथ में सैलरी और कितनी होगी रिटायरमेंट सेविंग्स

  • आपकी कुल CTC में से 1.19 लाख रुपए टैक्स बनेगा. मतलब CTC का 6.6 फीसदी टैक्स.
  • टेक होम सैलरी- 1.06 लाख रुपए, CTC का 70.4 फीसदी.
  • रिटायरमेंट सेविंग्स- 3.06 लाख रुपए, CTC का कुल 17 फीसदी.

नए स्ट्रक्चर में आपकी एनुअल रिटायरमेंट सेविंग 3.06 रुपए (CTC का 17%) होगी जो पहले 1.96 लाख रुपए (CTC का 10.9%) थी. मतलब, नए स्ट्रक्चर में आपकी एनुअल रिटायरमेंट सेविंग 1.10 लाख रुपए बढ़ जाएगी.

HRA में कम मिलेगी टैक्स छूट

नए नियम के मुताबिक, मान लीजिए सालाना बेसिक सैलरी 9 लाख रुपए होगी तो HRA 4,50,000 रुपए हो जाएगा. लेकिन, आपको छूट 2,42,400 रुपए पर ही टैक्स छूट मिलेगी. मतलब 2,07,600 रुपए पर टैक्स देना होगा. पहले आपको HRA के मद में मिल रहे सिर्फ 45,600 रुपए पर टैक्स देना होता था. नए सैलरी स्ट्रक्चर में HRA पर टैक्स में भारी बढ़ोतरी होने जा रही है. अगर आप एनुअल CTC पर टैक्स की तुलना करेंगे तो अभी आपको 1.10 लाख (कुल CTC का 6.1%) टैक्स देना होता है, जो नए स्ट्रक्चर में 1.19 लाख रुपए (कुल CTC का 6.6%) टैक्स देना होगा.

NPS छोड़कर बढ़ा सकते हैं टेक होम सैलरी

नए स्ट्रक्चर में आपकी टेक होम सैलरी घट जाएगी. लेकिन, आप चाहते हैं इसका कुछ विकल्प निकाला जाए तो आपके पास एक रास्ता है. आप NPS को छोड़ सकते हैं, क्योंकि उसमें पैसे डालना या नहीं डालना, आपकी मर्जी पर निर्भर करता है. EPF के साथ ऐसा नहीं है, EPF में आपकी बेसिक सैलरी का 12% तो देना ही होता है. अगर आपने NPS को छोड़ा तो आपका सैलरी स्ट्रक्चर कुछ इस तरह हो सकता है-

इनकममंथलीसालाना
बेसिक सैलरी75,000 रुपए9,00,000 रुपए
HRA37,500 रुपए4,50,000 रुपए
स्पेशल अलाउंस2,400 रुपए28,800 रुपए
PF कंट्रीब्यूशन9,000 रुपए1,08,000 रुपए
NPS कंट्रीब्यूशन--
फ्यूल एंड ट्रांसपोर्ट16,000 रुपए1,92,000 रुपए
फोन2,000 रुपए24,000 रुपए
अखबार-किताबें1,500 रुपए18,000 रुपए
बोनस (सालाना)3,000 रुपए36,000 रुपए
ग्रेच्युटी3,600 रुपए43,200 रुपए
कुल सैलरी1,50,000 रुपए18,00,000 रुपए

कितना टैक्स, कितनी मिले हाथ में सैलरी और कितनी होगी रिटायरमेंट सेविंग्स

  • आपकी कुल CTC में से 1.19 लाख रुपए टैक्स बनेगा. मतलब CTC का 6.6 फीसदी टैक्स.
  • टेक होम सैलरी- 1.15 लाख रुपए, CTC का 77 फीसदी.
  • रिटायरमेंट सेविंग्स- 2.16 लाख रुपए, CTC का कुल 12 फीसदी.

नए स्ट्रक्चर में NPS छोड़ने पर आपकी कुल टेक होम सैलरी 1.15 रुपए (CTC का 77%) होगी, जो पहले 1.06 लाख रुपए (CTC का 70.4% थी. वहीं, इसमें टैक्स उतना ही रहेगा. लेकिन, रिटायरमेंट सेविंग्स 2.16 लाख रुपए (12% होगी), जो पहले 3.06 लाख रुपए (CTC का 17%) थी.

​किस स्ट्रक्चर में टेक होम सैलरी, टैक्स और सेविंग्स का क्या हिसाब

हमने ऊपर 3 स्ट्रक्चर दिखाए हैं, उनके मुताबिक अगर आप चाहें तो आप अपनी टेक होम सैलरी को अभी के जैसे बरकरार रख सकते हैं, लेकिन टैक्स बढ़ने से नहीं रोक सकते. हालांकि, आपकी एनुअल रिटायरमेंट सेविंग बढ़ जाएगी.

मौजूदा सैलरी स्ट्रक्चर में टेक होम सैलरी 1.14 लाख रुपए है, लेकिन नए स्ट्रक्चर में टेक होम सैलरी घटकर 1.08 लाख रुपए होगी. अगर NPS का ऑप्शन छोड़ते हैं तो यह बढ़कर 1.15 लाख रुपए हो जाएगी. पहले स्ट्रक्चर में टैक्स 1.10 लाख रुपए (CTC का 6.14%) देना होता है. नए स्ट्रक्चर में यह बढ़कर 1.19 लाख रुपए (CTC का 6.6%) होगा. NPS छोड़ने पर भी टैक्स में कोई असर नहीं पड़ेगा और आपको 1.19 लाख रुपए ही देने होंगे.

मौजूदा स्ट्रक्चर में इस सैलरी ब्रैकेट वालों की रिटायरमेंट सेविंग 1.96 लाख रुपए (CTC का 10.9%) है, जो नए स्ट्रक्चर में बढ़कर 3.06 लाख रुपए (CTC का 17%) हो जाएगी. NPS छोड़ने पर रिटायरमेंट सेविंग 1.96 लाख रुपए की जगह 2.16 लाख रुपए (CTC का 12%) हो जाएगी. ऐसे में आपकी टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6