Small Cap Funds: इन 2 स्कीम्स में निवेशकों ने सबसे ज्यादा पैसे लगाए, 1.5 लाख का निवेश 5 साल में 2.8 लाख बना

Small Cap Funds को लेकर निवेशकों में क्रेज देखा जा रहा है. बीते कुछ महीनों में इस कैटिगरी में सबसे ज्यादा इन्फ्लो आया है. साल 2022 में निप्पॉन इंडिया और एसबीआई स्मॉलकैप फंड्स में सबसे ज्यादा इन्फ्लो दर्ज किया गया था.
Small Cap Funds: इन 2 स्कीम्स में निवेशकों ने सबसे ज्यादा पैसे लगाए, 1.5  लाख का निवेश 5 साल में 2.8 लाख बना

Small Cap Funds में बीते कुछ महीनों से निवेश की बाढ़ आ गई है. इक्विटी कैटिगरी में सबसे ज्यादा इन्फ्लो इसी सेगमेंट में आ रहा है. AMFI डेटा के मुताबिक, जनवरी के महीने में स्मॉलकैप फंड्स में कुल 2255.85 करोड़ का इन्फ्लो आया. इस कैटिगरी में रिस्क ज्यादा जरूर है, लेकिन रिटर्न भी मोटा है. वैल्यु रिसर्च की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में स्मॉलकैप कैटिगरी में सबसे ज्यादा इन्फ्लो Nippon India Small Cap Fund और SBI Small Cap Fund में आया. निप्पॉन इंडिया में कुल 3300 करोड़ और एसबीआई स्मॉलकैप फंड में 2900 करोड़ का निवेश आया.

Nippon India Small Cap Fund Details

Nippon India Small Cap Fund का NAV 93 रुपए का है. असेट साइज 23756 करोड़ रुपए का है, जबकि मिनिमम SIP 1000 रुपए से की जा सकती है. कम से कम 5000 रुपए निवेश करना होगा और कम से कम 100 रुपए भी निकाल सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

2500 रुपए की SIP से बने 2.8 लाख रुपए

कैलकुलेशन की बात करें तो अगर कोई निवेशक हर महीने 2500 रुपए की SIP करता है तो 5 साल के प्रदर्शन के आधार पर उसका टोटल रिटर्न 2.82 लाख रुपए का होगा. पांच सालों में उसका कुल निवेश 1.5 लाख रुपए होगा, जबकि नेट रिटर्न 1.32 लाख रुपए होगा. सालाना आधार पर इस फंड ने पांच सालों में 25.56 फीसदी की रिटर्न दिया है.

SBI Small Cap Fund Details

SBI Small Cap Fund की बात करें तो NAV 111.55 रुपए का है. इसकी कुल असेट्स 15292 करोड़ रुपए है. कम से कम 5000 रुपए निवेश किया जा सकता है. मिनिमम SIP 500 रुपए की होगी. कम से कम 500 रुपए निकासी की जा सकती है.

2500 रुपए की SIP से बनेगा 1.55 लाख रुपए

अगर इस स्कीम में कोई निवेशक हर महीने 2500 रुपए की एसआईपी करता है तो पांच सालों में उसका फंड 2.55 लाख रुपए का हो जाएगा. पांच सालों में उसका कुल निवेश 1.5 लाख रुपए का होगा. नेट रिटर्न 1.05 लाख रुपए का होगा. पांच सालों में सालाना आधार पर इस स्कीम ने 21.48 फीसदी का रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6