&format=webp&quality=medium)
Mutual Fund NFO
quant Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड हाउस क्वांट म्यूचुअल फंड (quant Mutual Fund) इक्विटी सेगमेंट में नया सेक्टोरल/थिमैटिक फंड (NFO) लेकर आया है. फंड हाउस के एनएफओ quant Teck Fund का सब्सक्रिप्शन 22 अगस्त से खुल गया है. निवेशक 5 सितंबर 2023 तक इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्कीम्स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्प्शन करा सकते हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन में यह मददगार हो सकती है.
क्वांट म्यूचुअल फंड के मुताबिक, क्वांट टेक फंड (quant Teck Fund) में मिनिमम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं. क्वांट टेक फंड का बेंचमार्क S&P BSE Teck TRI है. इस स्कीम में एग्जिट लोड जीरो है. अंकित के पांडे स्कीम के फंड मैनेजर हैं.
क्वांट म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं, उनके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर बेहतर रिटर्न जेनरेट करने का अवसर होगा. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं कि स्कीम अपना मकसद हासिल कर लेगी. बाजार के वास्तविक मूवमेंट का असर स्कीम्स पर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ एनएफओ की जानकारी दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें