Income Tax Saving Tips: अगर आप Income Tax बचाने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास है. जानिए कैसे आपकी पत्नी सिर्फ 5 स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर न केवल आपका टैक्स बचा सकती हैं, बल्कि कमाई को भी डबल कर सकती हैं. ये टिप्स हर किसी को नहीं पता होते और इन्हें अपनाकर आप भी कहेंगे- 'बीवी तुम तो Smart हो!' आइए जानते हैं वो 5 तरीके, जो आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग को बदल सकते हैं.
1/8अगर आप और आपकी पत्नी दोनों कमाते हैं और होम लोन लेते हैं, तो इसे ज्वाइंट रूप में लें. ऐसा करने पर, दोनों लोग सेक्शन 80C के तहत प्रिंसिपल रीपेमेंट पर ₹1.5 लाख तक और सेक्शन 24(b) के तहत ब्याज पर ₹2 लाख तक की अलग-अलग टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं.
2/8उदाहरण के तौर पर, अगर आप दोनों ज्वाइंट लोन पर टैक्स बेनिफिट लेते हैं, तो कुल मिलाकर ₹7 लाख तक की टैक्स छूट मिल सकती है. साथ ही, अगर प्रॉपर्टी ज्वाइंट नेम में है, तो पत्नी भी लोन की EMI चुकाने में योगदान देकर निवेश को और मजबूत कर सकती है.
3/8आप और आपकी पत्नी दोनों के नाम से PPF अकाउंट खोलकर निवेश करें. दोनों के अकाउंट में ₹1.5 लाख तक निवेश करने पर कुल ₹3 लाख तक का टैक्स बेनिफिट मिलेगा.
4/8पत्नी के नाम से NPS अकाउंट खोलें. दोनों अपने-अपने अकाउंट में निवेश कर सकते हैं और सेक्शन 80CCD(1B) के तहत ₹50,000 का अतिरिक्त टैक्स छूट ले सकते हैं.
5/8पत्नी और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करें. सेक्शन 80D के तहत पति-पत्नी दोनों अलग-अलग टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं.
6/8पत्नी के नाम से अलग सेविंग्स अकाउंट खोलें. दोनों के अकाउंट पर सेक्शन 80TTA के तहत ₹10,000 तक की ब्याज आय पर छूट मिलती है.
7/8अगर पत्नी की आय कम है या वह होममेकर हैं, तो उनके नाम से Fixed Deposit या Equity Mutual Fund में निवेश करें. इससे टैक्स का बोझ कम होगा और रिटर्न पर क्लेम करना आसान होगा.
8/8इन ट्रिक्स को अपनाकर पत्नी की मदद से निवेश और टैक्स प्लानिंग करने से आपका टैक्स बचाने के साथ-साथ आपका फाइनेंशियल पोर्टफोलियो भी मजबूत होगा. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें.