&format=webp&quality=medium)
HDFC MF NFO
HDFC Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड हाउस HDFC म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) इक्विटी सेगमेंट में नया सेक्टोरल/थिमैटिक फंड (NFO) लेकर आया है. फंड हाउस के एनएफओ HDFC Technology Fund का सब्सक्रिप्शन 25 अगस्त से खुल गया है. निवेशक 5 सितंबर 2023 तक इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्कीम्स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्प्शन करा सकते हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन में यह मददगार हो सकती है.
HDFC म्यूचुअल फंड के मुताबिक, HDFC टेक्नोलॉजी फंड (HDFC Technology Fund) में मिनिमम 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं. HDFC टेक्नोलॉजी फंड का बेंचमार्क S&P BSE Teck TRI है. इस स्कीम में एग्जिट लोड है. 1 साल के भीतर रिडम्शन पर 1 फीसदी एग्जिट लोड लगेगा. बालाकुमार बी स्कीम के फंड मैनेजर हैं.
HDFC म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं, उनके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर बेहतर रिटर्न जेनरेट करने का अवसर होगा. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं कि स्कीम अपना मकसद हासिल कर लेगी. बाजार के वास्तविक मूवमेंट का असर स्कीम्स पर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ एनएफओ की जानकारी दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें