HDFC Mutual Fund ने युद्धपोत बनाने वाली PSU कंपनी में 2.12% हिस्सेदारी घटाई, 6 महीने में दिया 73% रिटर्न

GRSE Share Price: एमएफ ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि 28 फरवरी को जीआरएसई (GRSE) में उसकी 7.4% हिस्सेदारी थी और 17 अगस्त को यह घटकर 5.28% रह गई.
HDFC Mutual Fund ने युद्धपोत बनाने वाली PSU कंपनी में 2.12% हिस्सेदारी घटाई, 6 महीने में दिया 73% रिटर्न

GRSE Share Price: एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC MF) ने 28 फरवरी से 17 अगस्त के बीच गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में अपनी 2.12% हिस्सेदारी कम की है. एमएफ ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि 28 फरवरी को जीआरएसई (GRSE) में उसकी 7.4% हिस्सेदारी थी और 17 अगस्त को यह घटकर 5.28% रह गई.

बीएसई (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (HDFC Balanced Advantage Fund) एक म्यूचुअल फंड (MF) योजना है जिसकी जीआरएसई में हिस्सेदारी है. 30 जून तक इसकी कंपनी में 6.04%हिस्सेदारी थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

दूसरी ओर 30 जून 2023 तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) की जीआरएसई (GRSE) में 3.11% हिस्सेदारी और सरकार की 74.5% हिस्सेदारी थी.

एक हफ्ते में 29% बढ़ा शेयर

जीआरएसई का शेयर एक हफ्ते में 30 फीसदी तक उछला है. एनएसई पर GRSE का शेयर 28.53% बढ़कर 753.90 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, 6 महीने में पीएसयू कंपनी के शेयर ने 73 फीसदी रिटर्न दिया है. जबकि एक साल में इसने निवेशकों करीब दोगुना रिटर्न दिया. एक साल में शेयर 191 फीसदी बढ़ा. इस साल शेयर अब तक 57 फीसदी चढ़ा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(PTI इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6