&format=webp&quality=medium)
अगर आप भी paytm के जरिए मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि paytm ने हाल ही में रिचार्ज करने पर सरचार्ज लेना शुरू कर दिया है. यह शुल्क 1 रुपए से लेकर 6 रुपए के बीच है. सरचार्ज की राशि, रिचार्ज के अमाउंट पर निर्भर करेगी. यह नियम सभी पेटीएम मोबाइल रिचार्ज पर लागू होगा. पेमेंट का जरिया कार्ड, upi या वॉलेट हो सकता है. आखिर साल फोन पे ने भी अपने कस्टमर्स के लिए रिचार्ज पर सरचार्ज लागू किया था.
कई यूजर्स ने ट्विटर के जरिए ट्वीट कर बताया कि paytm ने मोबाइल रिचार्ज पर सरचार्ज लेना शुरू कर दिया है. यह अपडेट मार्च के आखिर माह से ही यूजर्स को मिलना शुरू हो गया था. अब बड़ी संख्या में यूजर्स को ये अपडेट मिल रहा है.
फिलहाल यह फीस 100 रुपए से ज्यादा के रिचार्ज पर देखने मिल रही है. आपको बता दें कि साल 2019 में paytm ने कहा था कि वह अपने यूजर्स से सरचार्ज फीस नहीं लेता है. लेकिन अब कई यूजर्स को ये अपडेट देखने मिल रही है, जहां मोबाइल रिचार्ज पर फीस लगना शुरू हो चुकी है.
पेटीएम की तरह ही फोन पे भी अपने यूजर्स से मोबाइल रिचार्ज पर फीस वसूलता है. 50 रुपए से ज्यादा के रिचार्ज पर ये फीस ली जाती है. कंपनी का कहना था कि इसे छोटे स्तर पर लाया जा रहा है, जिससे यूजर्स को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. साथ ही आपको बता दें paytm में वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसा लोड करने पर 2% चार्ज देना होता है. फिलहाल इस नियम में डेबिट कार्ड और upi को नहीं जोड़ा गया है.