Top 5 Bank FD Rates 2023: ये बैंक दे रहे हैं 8.5% तक ब्याज; जानें 1, 2, 3 साल के रेट्स
Top 5 Bank FD Rates 2023: कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ जमा पर ब्याज दरों में भी इजाफा हो रहा है. पिछले दो महीनों में कई बड़े बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में तगड़ी बढ़ोतरी की है.
Top 5 Bank FD Rates 2023 (Representational)
Top 5 Bank FD Rates 2023 (Representational)
Top 5 Bank FD Rates 2023: कर्ज की ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ-साथ जमा पर ब्याज दरों में भी इजाफा हो रहा है. पिछले दो महीनों में कई बड़े बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में तगड़ी बढ़ोतरी की है. बैंक अपने रेगुलर कस्टमर्स के साथ-साथ सीनियर सिटीजंस को भी अच्छा खासा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. कई बैंक 1 साल से 3 साल तक के FDs पर 8.50 फीसदी तक सालाना ब्याज दे रहे हैं. हम यहां ऐसे 5 बैंकों के बारे में जानते हैं जो 1, 2, 3 साल के जमा पर कस्टमर्स को 8.5 फीसदी तक सालाना ब्याज दे रहे हैं. आमतौर पर रेगुलर कस्टमर्स के मुकाबले सीनियर सिटिजन्स को 0.50 फीसदी तक ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं.
Axis Bank
टेन्योर | ब्याज दर | ब्याज दर (सीनियर सिटीजन) |
1 साल | 6.75% | 7.50% |
2 साल | 7.26% | 8.01% |
3 साल | 7.00% | 7.75% |
Bandhan Bank
टेन्योर | ब्याज दर | ब्याज दर (सीनियर सिटीजन) |
1 साल | 7.25% | 7.75% |
600 दिन | 8.00% | 8.50% |
2 साल | 7.25% | 7.75% |
3 साल | 7.25% | 7.75% |
RBL Bank
टेन्योर | ब्याज दर | (सीनियर सिटीजन) |
1 साल | 7.00% | 7.50% |
725 दिन | 7.80% | 8.30% |
2 साल | 7.00% | 7.50% |
3 साल | 7.00% | 7.50% |
IDFC First Bank
टेन्योर | ब्याज दर | ब्याज दर (सीनियर सिटीजन) |
1 साल | 6.75% | 7.25% |
2 साल | 7.25% | 7.75% |
3 साल | 7.75% | 8.25% |
DCB Bank
टेन्योर | ब्याज दर | ब्याज दर (सीनियर सिटीजन) |
1 साल | 7.25% | 7.75% |
2 साल | 8.00% | 8.50% |
3 साल | 7.60% | 8.10% |
(नोट: ये ब्याज दरें बैंकों की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई हैं. दरें 2 करोड़ से कम के जमा पर प्रभावी हैं.)
FD पर जानें टैक्स प्रावधान
TRENDING NOW
सभी टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट से ब्याज के तौर पर होने वाली आमदनी पूरी तरह टैक्सेबल है. यानी इस आय को निवेशक की कुल इनकम में जोड़कर उस पर टैक्स स्लैब के हिसाब से कर देना होगा. इनकम टैक्स एक्ट के मुताबिक 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को सीनियर सिटीजन कैटेगरी में रखा जाता है. सीनियर सिटीजन को एक वित्त वर्ष के दौरान ब्याज से होने वाली 50 हजार रुपये तक की इनकम पर डिडक्शन का लाभ मिलता है.
05:05 PM IST