&format=webp&quality=medium)
FD Rates: नए साल पर पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है. बैंक ने फिक्स डिपॉजिट और सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें बढ़ा दी है. बढ़ी हुईं दरें 2 करोड़ रुपए से कम की FD रकम पर लागू होंगी. नई दरें 1 जनवरी से ही लागू हो गई हैं. PNB के आधिकारिक वेबसाइट से इसकी जानकारी मिली. बैंक ने इससे पहले 20 दिसंबर 2022 को भी फिक्स डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें बढ़ाई थी.
सरकारी बैंक ने सेविंग अकाउंट (Saving Account) पर ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट्स और फिक्स डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की. नई दरें अलग-अलग अवधि के लिए हैं. 10 लाख रुपए से कम के सेविंग अकाउंट बैलेंस पर 2.70% सालाना ब्याज दे रहा है. जबकि 10 लाख रुपए से 100 करोड़ रुपए के बीच की रकम पर सेविंग अकाउंट पर 2.75% ब्याज दर ऑफर कर रहा है. हालांकि. 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पर बैंक सालाना ब्याज दर को 2.75% से बढ़ाकर 3.00% कर दिया है.
बैंक 7 से 45 दिन की फिक्स डिपॉजिट पर 3.50% ब्याज ऑफर करता है. जबकि 46 से 179 दिनों की FD पर 4.50% का ब्याज मिल रहा है. 180 दिन से 1 साल की कम अवधि वाले डिपॉजिट पर 5.50% ब्याज मिलेगा. 1 साल से 665 दिन के लिए मिलने वाले ब्याज दर में 45 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हुआ है, जोकि 6.30% से बढ़कर 6.75% हो गया है. 666 दिन की मैच्योर FD पर 7.25% ब्याज मिल रहा है. लेकिन 667 दिन से लेकर 2 साल की अवधि वाले मैच्योर FD पर 6.75% ब्याज मिल रहा है, जो कि पहले 6.30% था.