&format=webp&quality=medium)
PPF Investment: भारत में पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF सबसे जाना माना सेविंग स्कीम्स में से एक है. इस स्कीम के कई फायदों में से एक गारंटीड या सुरक्षित रिटर्न है. क्योंकि स्कीम्स को केंद्र सरकार (Modi Government) द्वारा ऑफर किया जाता है. ऐसे में इसे सुरक्षित निवेश भी माना जाता है. अगर आप भी निवेश के लिए PPF खाता खोलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी है कि इससे जुड़ी सभी जानकारी जान लें. जैसे खाता खोलते समय किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है. ताकी खाता खोलते समय किसी भी तरह की समस्या न हो.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अगर PPF अकाउंट खोलने के लिए योग्य हैं और अकाउंट खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आप पोस्ट ऑफिस, नेशनलाइज्ड बैंकों से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ICICI BANK, HDFC BANK जैसे देश के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के जरिए भी PPF अकाउंट खोल सकते हैं.