SIP या PPF…1.5 लाख रुपए के सालाना निवेश से 15 साल में कितना बनेगा पैसा? कैलकुलेशन से समझें

SIP Vs PPF: अगर आप लॉन्‍ग टर्म की किसी स्‍कीम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो Mutual Fund SIP और Public Provident Fund (PPF) दोनों ही आपके पास बेहतरीन विकल्‍प हैं. PPF 15 साल के बाद मैच्‍योर होती है. PPF में एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते हैं. वहीं SIP में आप कितनी रकम भी निवेश कर सकते हैं और कितने भी साल तक इसमें इन्‍वेस्‍टमेंट को जारी रख सकते हैं. इन दोनों स्‍कीम में सबसे बड़ा फर्क ये है कि PPF सरकारी स्‍कीम है जो गारंटीड रिटर्न देती है, वहीं SIP मार्केट लिंक्‍ड स्‍कीम है, इसलिए इसका ब्‍याज भी मार्केट आधारित होता है. यहां जानिए कि अगर आप लगातार 15 साल तक 1.5 लाख रुपए सालाना PPF में जमा करते हैं और इतना ही पैसा SIP में लगाते हैं तो आपको कहां पर कितना मुनाफा होगा?

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6