Home loan Calculator- कैसे तय होगा आपको कितना होम लोन मिलेगा? खुद लगाएं EMI का अंदाजा, ये रही कैलकुलेशन

Home Loan Calculator: अगर आप घर खरीद रहे हैं और होम लोन लेना चाहते हैं तो पहले EMI कितनी जाएगी इसकी कैलकुलेशन जरूर कर लें. इससे आपको बजट तैयार करने में मदद मिलेगी.
Home loan Calculator- कैसे तय होगा आपको कितना होम लोन मिलेगा? खुद लगाएं EMI का अंदाजा, ये रही कैलकुलेशन

Home Loan Calculator: घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो होम लोन (Home Loan) के बिना यह पूरी नहीं होगी. ये वक्त होम लोन के हिसाब से बिल्कुल मुनासिब है. होम लोन पर ब्याज (Interest Rate on Home Loan) भी काफी कम है. लेकिन, कोई ग्राहक कितना होम लोन अफोर्ड कर पाएगा यह फैसला सिर्फ एक चीज से होता है. इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट (EMI) से ही आपको पता चलता है कि आपकी जेब पर कितना बोझ रहेगा. आइये जानते हैं कि बैंक किस तरह से तय करते हैं कि कितना होम लोन ग्राहकों को देना है और किस आपको हर महीने कितनी EMI चुकानी है.

कमाई का देना होता है ब्योरा

सबसे पहले बैंक को ये बताना होगा कि आपको कितनी कमाई होती है? इसके लिए आपको अपनी सैलरी स्लिप, ITR और बैंक स्टेटमेंट (Bank statement) देने होगा. ये सभी डॉक्युमेंट (home loan documents) देने के बाद बैंक आपकी इनकम कैलकुलेट करते हैं कि आपको हर महीने कितनी कमाई हो रही है. इसमें आपकी अन्य सोर्स होने वाली इनकम भी जोड़ी जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

EMI की कैलकुलेशन

Home Loan EMI कितनी बनेगी, इसकी कैलुकुलेशन करने के लिए हर बैंक का अपना कैलकुलेटर है. आप बैंकों की वेबसाइट्स पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन, अगर आप खुद से अपनी EMI कैलकुलेट करना चाहते हैं तो उसका भी फॉर्मूला है. इसे MS Excel फॉर्मूला कहते हैं. यह इस तरह है-

EMI = [P x (R/100) x (1+R/100) ^n] / [(1+R/100)^ n-1]

यहां P= प्रिंसिपल लोन अमाउंट, R= प्रतिमाह ब्याज दर, n= मासिक किस्तों की संख्या

Zee Business Hindi Live यहां देखें

30 लाख के लोन पर कितनी किस्त?

इस फॉर्मूले से होम लोन EMI निकालने की कैलकुलेशन समझिए- मान लीजिए 30 लाख रुपए का होम लोन लेना है, 180 महीने तक किस्त जाएगी और सालाना ब्याज दर 9 फीसदी (अधिकतम ब्याज दर ली गई) है. ब्याज दर को हर महीने के आधार पर कन्वर्ट करने पर यह 0.75 फीसदी हर महीने होगी. इनके आधार पर MS Excel फॉर्मूले से आपकी होम लोन EMI की कैलकुलेशन इस तरह होगी-

EMI = [3000000 x (.75/100) x (1+.75/100) ^180] / [(1+.75/100)^180-1] = Rs 30,428

​किस बैंकों में कितना सस्ते Home Loan

SBI, कोटक महिन्द्रा बैंक, ICICI बैंक और HDFC में इन दिनों काफी सस्ती दर पर होम लोन मिल रहा है. SBI, ICICI बैंक में होम लोन रेट्स 6.70 फीसदी से शुरू हो रहे हैं. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में होम लोन के लिए ब्याज दर 6.65 फीसदी से शुरू हो रही है. अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री रखने वाले ग्राहकों को HDFC लिमिटेड में होम लोन 6.75 फीसदी ब्याज पर मिलेगा. LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Limited) से होम लोन 6.66 फीसदी ब्याज से शुरू है.

इन फैक्टर्स पर निर्भर करता है लोन अमाउंट

बता दें ये सिर्फ एक आइडिया है, जिससे कम से कम आप ये जरूर समझ सकेंगे कि लोन अमाउंट किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है. बाकी बैंक की अपनी अपनी कैलकुलेशन रहती है. कोई बैंक आपको ज्यादा लोन दे सकता है तो कोई कम.