HOME लोन लेने वालों को आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, RBI घटा सकता है ब्‍याज

होम और कार लोन को लेकर देश का केंद्रीय बैंक (RBI) आज कोई बड़ा ऐलान कर सकता है. आपको बता दें कि RBI के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट (Repo rate) में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती संभव है.
HOME लोन लेने वालों को आज मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, RBI घटा सकता है ब्‍याज

RBI के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद यह फैसला संभव है. (Dna)

होम और कार लोन को लेकर देश का केंद्रीय बैंक (RBI) आज कोई बड़ा ऐलान कर सकता है. आपको बता दें कि RBI के मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट (Repo rate) में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती संभव है. मार्केट एक्‍सपर्ट की राय में बाजार में खपत बढ़ाने के लिए होम और कार लोन की दर को और सस्‍ता करना होगा. इसके मद्देनजर RBI रेपो रेट में ढील देगा.

बाजार में खपत बढ़ेगी
अगर RBI Repo rate कट करता है तो इससे बाजार में डिमांड बढ़ेगी. लोन खासकर होम, कार और कंज्‍यूमर लोन सस्‍ता होने से लोग खरीदारी करेंगे. जानकारों का कहना है कि डिमांड पैदा करके ही भारत की इकोनॉमी को पटरी पर लाया जा सकता है.

4 बार घटे रेट
RBI की इस साल हुई MPC की 4 बैठकों में हर बार रेट कट हुआ है. उम्मीद है कि इस बार भी रेपो रेट में कटौती की जाए. पिछली बार 35 प्वाइंट की कटौती की गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

1.10% गिरा रेट
इस साल में अब तक Repo rate में 1.10 फीसदी कटौती हुई है. वर्तमान में Repo rate 5.40% है. अगर RBI इसमें और कमी करेगा तो यह 25 बेसिस प्‍वाइंट कम होकर 5.15 फीसदी पर आ जाएगा.

5% तक आने की उम्‍मीद
मार्केट एक्‍सपर्ट का कहना है कि RBI मार्केट में डिमांड बढ़ाने के लिए इस कारोबारी साल में Repo rate को घटाकर 5 फीसदी पर ले आएगा. संभव है कि RBI दिसंबर में होने वाली MPC की बैठक में एक और कटौती करे.

सरकार ने कॉरपोरेट टैक्‍स घटाया
केंद्र सरकार ने इकोनॉमी को बूस्‍ट करने के लिए हल में कॉरपोरेट टैक्‍स में कटौती की है. सरकार इसे घटाकर 22.5% पर ले आई थी. इससे कंपनियों पर टैक्‍स का बोझ कम हुआ है. साथ ही उम्‍मीद है कि कॉरपोरेट जगत और विदेशी निवेश बढ़े.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6