लिकर बनाने वाली कंपनी को मिला ₹29.69 करोड़ के वैट डिमांड का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि आबकारी और कराधान प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2020-2021 में दावा किए गए क्रेडिट नोट्स के लाभ को अस्वीकार करने के बाद उसे 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की नोटिस दी है.
लिकर बनाने वाली कंपनी को मिला ₹29.69 करोड़ के वैट डिमांड का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

लिकर बनाने वाली बड़ी कंपनी United Spirits को वैट मांग की नोटिस मिली है. कंपनी ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि उसे 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की नोटिस मिला है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि आबकारी और कराधान प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2020-2021 में दावा किए गए क्रेडिट नोट्स के लाभ को अस्वीकार करने के बाद उसे 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की नोटिस दी है.

नोटिस को चुनौती देगी कंपनी

कंपनी को वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए आबकारी और कराधान अधिकारी- सह - मूल्यांकन प्राधिकरण, वार्ड-1, पलवल, हरियाणा से वैट मूल्यांकन आदेश मिला है. यूनाइटेड स्पिरिट्स ने शेयर बाजार को बताया कि उससे 13.47 करोड़ रुपये के ब्याज सहित 29.69 करोड़ रुपये की वैट मांग की गई है. कंपनी ने बताया कि विभाग ने रिटर्न में दावा किए गए क्रेडिट नोट्स के लाभ को अस्वीकार कर दिया है. कंपनी इस मूल्यांकन आदेश के खिलाफ उच्च अधिकारियों के समक्ष अपील दायर करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

GST Notice

इसके पहले भी मिला था टैक्स डिमांड नोटिस

यूनाइटेड स्पिरिट्स को इस महीने के शुरुआत में जीएसटी को लेकर भी नोटिस मिल चुका है. कंपनी ने 2 अप्रैल को बताया था कि उसे 5.51 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है. इसमें ब्याज सहित जुर्माना लगाया गया था. मामला कुछ statutory declaration forms और डिलीवरी प्रूफ नहीं जमा करने का था.