&format=webp&quality=medium)
अब आपकी पूरी हेल्थ डिटेल एक डिजिटल हेल्थ कार्ड में मिलेगी, जानिए घर बैठे कैसे बनवाएं
Digital Health ID: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत लाभार्थियों को डिजिटल हेल्थ आइडेंडिटी कार्ड (Identity Card) भी दिया जाएगा. इस पहचान पत्र में लोगों का स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा.
सबसे पहले आपको बताते हैं कि डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड क्या है. ये कार्ड आधार कार्ड की तरह ही होगा और आपके स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को मेंटेन करके रखेगा. डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड आपकी पर्सनल डिटेल्स पर बनाया जाएगा. आपके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से आपका डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा.
a
इस कार्ड में आपसे डेमोग्राफिक, लोकेशन, परिवार के सदस्य और कॉन्टैक्ट डिटेल्स सहित कुछ जानकारी लेगा और आपकी मंजूरी के बाद ही इन डिटेल्स को हेल्थ आईडी से जोड़ देगा.