न्‍यू-ऐज कस्‍टमर्स के लिए खास प्‍लान! ABSLI एश्‍योर्ड सेविंग्‍स प्‍लान में मैच्‍योरिटी बेनेफिट के साथ लॉन्‍ग टर्म प्रोटेक्‍शन 

ABSLI एश्‍योर्ड सेविंग्‍स प्‍लान एक नॉन-पार्टिसिपेटरी सेविंग्‍स प्रोडक्‍ट है. इसमें पॉलिसी की मैच्‍योरिटी पर फुली गारंटीड एकमुश्‍त बेनेफिट मिलता है
न्‍यू-ऐज कस्‍टमर्स के लिए खास प्‍लान! ABSLI एश्‍योर्ड सेविंग्‍स प्‍लान में मैच्‍योरिटी बेनेफिट के साथ लॉन्‍ग टर्म प्रोटेक्‍शन 

(Representational) 

आदित्‍य बिरला सन लाइफ इंश्‍योरेंस (ABSLI) ने न्‍यू-ऐज सेविंग्‍स सॉल्‍यूशन, ABSLI एश्‍योर्ड सेविंग्‍स प्‍लान लॉन्‍च किया है. यह एक नॉन-पार्टिसिपेटरी सेविंग्‍स प्रोडक्‍ट है. इसमें पॉलिसी की मैच्‍योरिटी पर फुली गारंटीड एकमुश्‍त बेनेफिट मिलता है. इसके अलावा, लॉन्‍ग-टर्म फाइनेंशियल सिक्‍यूरिटी है. इसका मतलब कि इस सिंगल प्‍लान में सेविंग्‍स और प्रोटेक्‍शन दोनों का फायदा है.

न्‍यू-एज कस्‍टमर्स के लिए बेहतर ऑप्‍शन

न्‍यू-एज कस्‍टमर्स की फाइनेंशियल जरूरतों को देखते हुए नया प्‍लान पॉलिसीधारक के जीवन के अहम पड़ाव जैसे बच्चे की शिक्षा, रिटायरमेंट प्‍लानिंग, लीगेसी प्‍लानिंग वगैरह के प्रोटेशन के लिए एक गारंटीड मॉनेटरी कुशन देगा. एश्योर्ड सेविंग्स प्लान जीवन के अलग-अलग फेज में अपनी डाइवर्स सेविंग्‍स और प्रोटेक्‍शन जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लैक्सिबिलिटी देता है.

इस सेविंग्‍स प्‍लान में डेथ या मैच्‍योरिटी पर फुली गारंटीड बेनेफिट मिलता है. साथ ही कस्‍टमर अपनी लाइफ के अलग-अलग फेज की जरूरतों के हिसाब से इसे पर्सनलाइज्‍ड करा सकता है. इस प्‍लान में ज्‍वाइंट लाइफ प्रोटेक्‍शन, मल्‍टीपल प्रीमियम पेमेंट टर्म ऑप्‍शंस, फ्लैक्सिबल पॉलिसी टर्म और राइडर ऑप्‍शन मिलते हैं. एकमुश्‍त गारंटीड बेनेफिट लाभ के अलावा, पॉलिसीधारक को मैच्‍योरिटी पर लॉयल्टी बेनेफिट भी मिलता है, जिसे उसे ज्‍यादा रकम हासिल होगी. पॉलिसीधारक कई सेफ्ट राइडर्स जैसेकि क्रिटिकल इलनेस राइडर्स, एक्सीडेंटल डेथ राइडर्स जोड़कर अपने फाइनेंशियल सेफ्टी नेट को मजबूत करने में सक्षम होंगे.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

ABSLI एश्‍योर्ड सेविंग्‍स प्‍लान के खास फीचर्स

  • गारंटीड बेनेफिट: पूरी तरह गारंटीड बेनेफिट
  • लॉयलटी एडिशंस: मैच्‍योरिटी कॉर्पस में लॉयल्‍टी बेनेफिट जुड़ता है.
  • फ्लैक्सिबिलिटी: जरूरत और सुविधा अनुसार प्रीमियम पेमेंट टर्म, पॉलिसी टर्म और सम एध्‍योर्ड मल्‍टीप्‍लस का ऑप्‍शन
  • फैमिली मेम्‍बर को फाइनेंशियल सिक्‍युरिटी: बीमित व्‍यक्ति की मृत्‍यु की स्थिति में व्‍यापक रिस्‍क कवर
  • ज्‍वाइंट लाइफ प्रोटेक्‍शन ऑप्‍शन: ज्‍वाइंट लाइफ प्रोटेक्‍शन ऑप्‍शन के जरिए एक ही पॉलिसी में अपनी पति या पत्‍नी को कवर
  • एक्‍ट्रा प्रोटेक्‍शन: राइडर्स के जरिए एडिशनल रिस्‍क कवर का ऑप्‍शन
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6