5% महंगाई भत्ता- केंद्रीय कर्मचारियों की लग जाएगी लॉटरी! बस कुछ दिन और फिर मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट

खासकर महंगाई भत्ते (Dearness allowance) के मोर्चे पर तगड़ी खुशखबरी इंतजार कर रही है. 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता फिर रिवाइज होना है.
5% महंगाई भत्ता- केंद्रीय कर्मचारियों की लग जाएगी लॉटरी! बस कुछ दिन और फिर मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट

AICPI इंडेक्स से महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जाती है.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाले कुछ महीने शानदार हो सकते हैं. अक्टूबर में महंगाई भत्ते का तोहफा मिलने के बाद अब सबसे ज्यादा इंतजार अगले DA Hike का होगा. क्योंकि, इससे काफी कुछ बदल जाएगा. आना वाला नया साल उनके लिए और बेहतरीन साबित हो सकता है. खासकर महंगाई भत्ते (Dearness allowance) के मोर्चे पर तगड़ी खुशखबरी इंतजार कर रही है. 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता फिर रिवाइज होना है. इसे कैलकुलेट करने वाले नंबर्स भी आना शुरू हो चुके हैं. माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में अगली बढ़ोतरी काफी बड़ी हो सकती है.

5% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ते में अब तक का सबसे बड़ा 5 फीसदी का इजाफा हो सकता है. AICPI Index से तय होने वाला DA का स्कोर कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मौजूदा ट्रेंड के हिसाब से महंगाई भत्ता 51 फीसदी पहुंच सकता है. ऐसा हुआ तो इसमें 5 फीसदी का बड़ा उछाल दिखाई देगा. AICPI इंडेक्स से महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जाती है. इंडेक्स में अलग-अलग क्षेत्र से इकट्ठा किए गए महंगाई के आंकड़े दर्शाते हैं कि महंगाई की तुलना में कर्मचारियों का भत्ता कितना बढ़ना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है मौजूदा स्थिति?

मौजूदा स्थिति देखें तो जुलाई, अगस्त, सितंबर के AICPI इंडेक्स के नंबर जारी हो चुके हैं. अभी इंडेक्स 137.5 प्वाइंट पर है, जबकि महंगाई भत्ते का स्कोर 48.54 फीसदी पहुंच चुका है. अनुमान है कि अक्टूबर में ये आंकड़ा 49 फीसदी के पार निकाल जाएगा. इसके बाद भी नवंबर और दिसंबर के आंकड़े आना बाकी होंगे. दिसंबर 2023 AICPI इंडेक्स के नंबर्स आने के बाद बाद ही ये फाइनल होगा कि महंगाई भत्ते में कुल कितना इजाफा होगा.

महंगाई भत्ते में आएगा जोरदार उछाल

7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई से दिसंबर 2023 तक के AICPI नंबर्स महंगाई भत्ता तय करेंगे. महंगाई भत्ता करीब 48.50 फीसदी पहुंच चुका है. अभी 3 महीने के नंबर्स आने हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसमें अभी 2.50 फीसदी का और उछाल दिखाई दे सकता है. हालांकि, ये पूरी तरह से इंडेक्स की कैलकुलेशन पर निर्भर करेगा. महंगाई भत्ता कैलकुलेटर (DA calculator) बचे हुए महीनों में महंगाई भत्ता 51 फीसदी पहुंचने का इशारा मिल रहा है.

नीचे दी गई टेबल देखें तो लगेगा अंदाजा

Month/ YearCPI(IW) BY2016=100DA% Monthly Increase
January 2023132.8
February 2023132.7
March 2023133.3
April 2023134.2
May 2023134.7
June 2023136.4
July 2023139.7
August 2023139.2
September 2023137.5
October 2023
November 2023
December 2023
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6