&format=webp&quality=medium)
7th pay commission latest news on DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरकार वो दिन आ गया, जब उनकी जेब में महंगाई भत्ते का बढ़ा हुआ पैसा आएगा. हाल ही में महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हुआ है. इसके भुगतान को लेकर अभी इंतजार करना होगा. क्योंकि, सरकार इसका ऐलान कैबिनेट मीटिंग में करेगी. महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा हुआ है. AICPI-IW इंडेक्स के जरिए महंगाई के आंकड़ों से DA बढ़ोतरी का पता चलता है. इस बार जुलाई से 4% DA बढ़ा हुआ मिलेगा.
7th Pay Commission के तहत अब सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी के बजाए 38 फीसदी DA और DR का भुगतान होगा. लेकिन, इसका भुगतान अभी नहीं हुआ है. AICPI इंडेक्स 129 से ऊपर रहा है. इससे महंगाई भत्ते में 4% की तेजी आई है. केंद्रीय कर्मचारी बेसिक पे ग्रेड के हिसाब से कुल सैलरी में इजाफे का अंदाजा लगा सकते हैं. अब सवाल ये है कि महंगाई भत्ते का भुगतान कब होगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो सरकार इसे सितंबर माह में नवरात्र के दौरान ऐलान करेगी और 30 सितंबर 2022 की सैलरी में इसका भुगतान होगा.
DA की अगली किस्त का भुगतान सितंबर की सैलरी से साथ होना है. यह अंदाजा लगाना काफी आसान है कि Dearness allowance को कैसे कैलकुलेट किया जाए. महंगाई भत्ता (DA Hike) 4 फीसदी बढ़ने के बाद इसे बेसिक सैलरी (Basic Salary) पर कैलकुलेट कर सकते हैं. अगर किसी की सैलरी 20,000 रुपए है तो 4 फीसदी के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे.
महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (Dearness allowance calculation) के लिए एक फॉर्मूला है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये फॉर्मूला है [(पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत - 115.76)/115.76]×100. अब अगर PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका यह है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100
7th pay commission के मुताबिक, ऑफिसर ग्रेड की सैलरी में बंपर इजाफा होगा. अगर किसी की बेसिक सैलरी 31,550 रुपए है. अगर इस पर कैलकुलेशन करें तो...
बेसिक सैलरी (Basic Pay) - 31550 रुपए
अनुमानित महंगाई भत्ता (DA)- 38%- 11,989 रुपए प्रति महीना
मौजूदा महंगाई भत्ता (DA)- 34%- 10,727 रुपए प्रति महीना
4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने पर- 1262 रुपए (हर महीने) ज्यादा आएंगे
सालाना महंगाई भत्ते का भुगतान- 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद 15,144 रुपए (38% DA पर)
अधिकतम सैलरी रेंज में कैलकुलेशन करें तो 56,900 रुपए की बेसिक सैलरी पर हर महीने 21622 रुपए DA के रूप में मिलेंगे. इस तरह उनकी सैलरी में 27312 रुपए का सालाना इजाफा होगा. 2276 रुपए कुल महीने में बढ़ेंगे. अगर कुल सालाना महंगाई भत्ते की बात करें तो उन्हें 2,59,464 रुपए मिलेंगे. अभी तक उन्हें 2,32,152 रुपए मिल रहे हैं.