&format=webp&quality=medium)
7th Pay commission news: महंगाई भत्ते का इंतजार खत्म हो गया है. जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा. इसकी तारीख भी तय हो गई है. महंगाई भत्ते का औपचारिक ऐलान 28 सितंबर यानि तीसरे नवरात्र पर होगा. केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा नवरात्र में मिलेगा. इसका भुगतान सितंबर की सैलरी के साथ होगा. मतलब 1 अक्टूबर से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. इस दौरान केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने के DA Arrear का भी फायदा मिलेगा.
AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के पहली छमाही के आंकड़े जारी किए गए थे. इसमें इंडेक्स 0.2 प्वाइंट की तेजी के साथ 129.2 पर पहुंच गया. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को तय करने के लिए सरकार इस इंडेक्स के आंकड़े का इस्तेमाल करती है. इंडेक्स में आई तेजी से DA में 4 फीसदी की वृद्धि हुई है. एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा. एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा.
डियरनेस अलाउंस (Dearness allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 38% पर पहुंच गया है. नए महंगाई भत्ते का भुगतान सितंबर 2022 की सैलरी में होगा. इसमें दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी आएगा. नया महंगाई भत्ता क्योंकि 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा. कुल मिलाकर नवरात्र के टाइम पर सरकार इसका भुगतान करेगी. इससे कर्मचारियों की जेब में मोटा पैसा आएगा.
7th Pay Commission में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है. 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा. कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा. अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा. 34% के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे.