पुरानी पेंशन की मांग पर यूपी में हजारों सरकारी कर्मचारियों ने छेड़ा जेल भरो आंदोलन

यूपी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग पूरी न होने पर सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने गुरुवार, 24 जनवरी को गिरफ्तारी दी.
पुरानी पेंशन की मांग पर यूपी में हजारों सरकारी कर्मचारियों ने छेड़ा जेल भरो आंदोलन

संयुक्‍त संघर्ष संचालन समिति (S4) के बैनर तले यूपी की राजधानी लखनऊ में शिक्षकों व कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन चलाया. (फोटो : जी बिजनेस)

यूपी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग पूरी न होने पर सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने गुरुवार, 24 जनवरी को गिरफ्तारी दी. संयुक्‍त संघर्ष संचालन समिति (S4) के बैनर तले यूपी की राजधानी लखनऊ में शिक्षकों व कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन चलाया. कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जेल भरो आंदोलन के दूसरे दिन कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि वह जल्‍द से जल्‍द कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना शुरू करे. कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अब अगला चरण 28, 31 जनवरी और 5 फरवरी को होगा.

एस4 के सह संयोजक आरके वर्मा के मुताबिक अगले चरण में कर्मचारी फिर गिरफ्तारी देकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करेंगे ताकि पुरानी पेंशन बहाल हो सके. आज हुए प्रदर्शन में एस4 के सह संयोजक आशुतोष मिश्र और संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दीं. सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर शाम को रिहा कर दिया. शिक्षकों में महिला शक्ति ने दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर भागीदारी की.

Old Pension Scheme

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में गिरफ्तारियां दी जा रही हैं, जिसमें हजारों की संख्‍या में शिक्षक-कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं. यह गिरफ्तारी का कार्यक्रम 28, 31 जनवरी और 5 फरवरी 2019 तक चलेगा. जनपद के संयोजक आरपी मिश्र ने सरकार से पेंशन बहाली की मांग दोहराई. गिरफ्तारी से पहले हुई सभा को एस4 के प्रान्तीय अध्यक्ष एसपी तिवारी, प्रदेश संयोजक सुशील पांडेय, महासचिव आरके निगम, सह संयोजक आरके वर्मा, संयुक्त मंत्री अजीत यादव, उपाध्यक्ष अजय बाजपई शामिल थे.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6