7th Pay Commission: सरकारी टीचर की नौकरी के लिए यहां निकली बंपर वैकेंसी, यहां जानें सबकुछ

HSSC : रुचि रखने वाले कैंडिडेट हरियाणा एसएससी की वेबसाइट http://www.hssc.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक आधार और अनुभव के आधार पर किया जाएगा.
7th Pay Commission: सरकारी टीचर की नौकरी के लिए यहां निकली बंपर वैकेंसी, यहां जानें सबकुछ

फीस पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में किया जा सकता है. (रॉयटर्स)
 

अगर आप सरकारी स्कूल में पीजीटी टीचर की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पीजीटी की नौकरी के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है. आपको बता दें इस वैकेंसी के तहत नियुक्त किए गए टीचर को सातवें वेतय आयोग की सिफारिशों के मुताबिक सैलरी दी जाएगी. अगर आप जरूरी योग्यता को पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप 5 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

पीजीटी वैकेंसी से जुड़ी मुख्य बातें
पोस्ट नाम - पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)
खाली पदों की संख्या - 3864
योग्यता - पोस्ट ग्रेजुएट, एम.एससी.
आयु सीमा - 18 से 42 वर्ष
वेतनमान - 47600-151100/- रुपये (स्तर-8)
जॉब लोकेशन - हरियाणा

परीक्षा शुल्क
पीजीटी के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के पुरुष कैंडिडेट को 500 रुपये, इसी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट को 125 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करने हैं. इसी तरह रिजर्व कैटेगरी के पुरुष कैंडिडेट को 125 रुपये और महिला कैंडिडेट को 75 रुपये परीक्षा फीस जमा करने हैं. फीस पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में किया जा सकता है.

यहां करें अप्लाई
रुचि रखने वाले कैंडिडेट हरियाणा एसएससी की वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट का सलेक्शन लिखित परीक्षा और सामाजिक-आर्थिक आधार और अनुभव के आधार पर किया जाएगा.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 20 अगस्त 2019 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 05 सितंबर 2019
फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख - 09 सितंबर 2019
परीक्षा की तारीख - अक्टूबर या नवंबर 2019

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6