Sarkari Naukri 2019:  इस हाईकोर्ट में निकली कई पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2019?: ग्रेजुएट और डिप्लोमा डिग्री वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन सभी पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा और ऑरल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
Sarkari Naukri 2019:  इस हाईकोर्ट में निकली कई पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2019 है.

मद्रास हाईकोर्ट ने कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, असिस्टेंट, एग्जामनर और जेरोक्स ऑपरेटर पदों के लिए योग्य उम्मीदवार से आवदेन आमंत्रित किया है. इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. ग्रेजुएट और डिप्लोमा डिग्री वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन सभी पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा और ऑरल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

कंप्यूटर ऑपरेटर और टाइपिस्ट पदों के लिए वैकेंसी की मुख्य बातें
सीटों की संख्या - 305
वेतनमान - 19500-62000/- रुपये, 20600-65500/- रुपये
योग्यता - ग्रेजुएट, डिप्लोमा
आयु सीमा - 18 से 30 वर्ष
नौकरी करने का स्थान - चेन्नई (तमिलनाडु)
यहां ऑनलाइन अप्लाई करें

असिस्टेंट, एग्जामनर और जेरोक्स ऑपरेटर पदों के लिए वैकेंसी की मुख्य बातें
सीटों की संख्या - 286
वेतनमान - 16600-52400/- रुपये, 19500-62000/- रुपये, 20000-63600/- रुपये
योग्यता - स्नातक
आयु सीमा - 18 से 30 वर्ष
नौकरी का स्थान - चेन्नई (तमिलनाडु)
यहां ऑनलाइन अप्लाई करें

Add Zee Business as a Preferred Source

आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने के लिए एससी-एसटी को छोड़कर सामान्य श्रेणी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवार को 300 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना है. यह भुगतान ऑनलाइन किया जाना है.

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 01 जुलाई 2019 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 जुलाई 2019
आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि - 02 अगस्त 2019

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6