&format=webp&quality=medium)
जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन. (पीटीआई फोटो)
Maharashtra Metro Recruitment 2021 : महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है. मेट्रो रेल में काम करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर हो सकता है. महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Maharashtra Metro Rail Corporation Ltd) ने इस नौकरी से संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें जॉब से जुड़ी सभी जानकारी को विस्तार से बताया गया है.
इस नोटिफिकेशन के अनुसार, महाराष्ट्र मेट्रो में एडिशनल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर स्टेशन कंट्रोलर/ट्रैफिक कंट्रोलर/डिपो कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सीनियर टेक्नीशियन और अकाउंटेंट के पदों पर कई पद खाली है. जिसे तेजी से भरने का काम अब महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड करने वाली है. इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahametro.org/ पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद अप्लाई कर सकते हैं. 23 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और 14 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि इन पदों के लिए आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
इन पदों पर अप्लाई करने वाले के पास बीई या बीटेक की डिग्री होना चाहिए. वहीं, जूनियर इंजीनियर पद के लिए इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा मांगा गया है. जबकि असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए. योग्य उम्मीदवार ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
एडिशनल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर- 01 पद, सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर- 01 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर- 01 पद, असिस्टेंट मैनेजर- 01 पद, सीनियर स्टेशन कंट्रोलर- 23 पद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर- 03 पद, सेक्शन इंजीनियर- 01 पद, जूनियर इंजीनियर- 18 पद, सीनियर टेक्नीशियन-43 पद, अकाउंट असिस्टेंट- 04 पद,
सैलरी- एडिशनल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर- .1,00,000 – 2,60,000/, सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर- 80,000 – 2,20,000/, डिप्टी जनरल मैनेजर-70,000 – 2,00,000/, असिस्टेंट मैनेजर- 50,000 – 1,60,000/-, सीनियर स्टेशन कंट्रोलर- 40,000 – 1,25,000/, सीनियर सेक्शन इंजीनियर- 46,000 – 1,45,000/, सेक्शन इंजीनियर- 40,000 – 1,25,000/, जूनियर इंजीनियर- 33,000 – 1,00,000/, सीनियर टेक्नीशियन- 33,000 – 1,00,000/, अकाउंट असिस्टेंट- 25,000– 80,000/