&format=webp&quality=medium)
Karnataka 2nd PUC Result 2024: कुछ ही देर में जारी होगा कर्नाटक बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
Karnataka 2nd PUC Result 2024: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (केएसईएबी) कुछ ही देर में कर्नाटक पीयूसी का रिजल्ट 2024 जारी कर देगा. बोर्ड की तरफ सुबह 10 बजे पीयूसी II रिजल्ट जारी करेगा. इस साल करीब 6.9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. पास प्रतिशत और टॉपर डीटेल की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. यदि वेबसाइट क्रैश हो जाती है या इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो छात्र एसएमएस और डिजीलॉकर के माध्यम से अपने स्कोर चेक कर सकते हैं. कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
92-100 अंक - ग्रेड 10
83-91 अंक - ग्रेड 9
75-82 अंक - ग्रेड 8
67-74 अंक - ग्रेड 7
59-66 अंक - ग्रेड 6
51-58 अंक - ग्रेड 5
41-50 - ग्रेड 4
35-40 अंक - ग्रेड 3
पीयूसी परिणाम 2024 की घोषणा केएसईएबी द्वारा आज, 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी.
एक बार कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम जारी होने के बाद, छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - karnataka.gov.in, pue.kar.nic.in, karresults.nic.in, और kseeb.kar.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा या आप अपने स्मार्टफोन पर डिजिटल लॉकर एप्लिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं.
karresults.nic.in पर जाएं.
कर्नाटक पीयूसी II रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें.
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
डाउनलोड करें, आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें