पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकार में PRO बनने का मौका, 26 जुलाई तक कीजिए आवेदन

Rajasthan Public Service Commission RPSC Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं.
पत्रकारों के लिए राजस्थान सरकार में PRO बनने का मौका, 26 जुलाई तक कीजिए आवेदन

Rajasthan Public Service Commission RPSC Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO) भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं. सभी पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेश अच्छी तरह जरूर पढ़ें. ये स्थाई पद है और पदों की संख्या 23 है और इसमें कमी या वृद्धि हो सकती है.

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरुआत: 27/06/2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26/07/2019
परीक्षा शुल्क देने की अंतिम तिथि: 26/07/2019
परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तारीफ जल्द बताई जाएगी.

आवेदन शुल्क का विवरण
सामान्य / अन्य राज्य: 350 रुपये
ओबीसी / बीसी: 250 रुपये
एससी / एसटी: 150 रुपये

Add Zee Business as a Preferred Source

भुगतान का प्रकार
राजस्थान ई-मित्र पोर्टल पर कैश जमा करके या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें

आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष. नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

पात्रता मापदंड
पत्रकारिता में 5 साल के अनुभव के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री या 3 साल के अनुभव के साथ हिंदी / अंग्रेजी विषय के साथ मास्टर डिग्री.

रिक्तियों का विवरण
कुल: 23 पद, सामान्य: 09, BC: 05, MBC: 01, EWS: 02, SC: 02, ST: 02.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6