Sakari Naukri: एम्स दिल्ली में निकली है इस पद पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई, सैलरी भी शानदार

AIIMS : इस पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 1500 रुपये पेमेंट करना होगा. एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को 1200 रुपये पेमेंट करना है.
Sakari Naukri: एम्स दिल्ली में निकली है इस पद पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई, सैलरी भी शानदार

कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए होगा.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नर्सिंग ऑफिसर पद पर बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली है. अगर आपके पास नर्सिंग में बी.एससी या डिप्लोमा की डिग्री है तो आपके लिए देश के प्रतिष्ठत संस्थान में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. आपको बता दें कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए होगा.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - नर्सिंग ऑफिसर
खाली पदों की संख्या - 503
वेतनमान - 9300 - 34800 / - रुपये
योग्यता - नर्सिंग में बी.एससी या डिप्लोमा
आयु सीमा - 18 से 30 वर्ष
जॉब लोकेशन - नई दिल्ली
यहां ऑनलाइन अप्लाई करें

परीक्षा फीस
इस पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 1500 रुपये पेमेंट करना होगा. एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को 1200 रुपये और पीएच कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी है. फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की तारीख - 01 अगस्त 2019 से शूरू
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की आखिरी तारीख - 21 अगस्त 2019
ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तारीख- 15 सितंबर 2019
रिजल्ट इश्यू होने की तारीख - 24 सितंबर 2019

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6