DRDO Recruitment 2022: ग्रेजुएट अपरेंटिस के 25 पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई, चेक करें सैलरी और योग्यता

DRDO Recruitment 2022: सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (CHESS) और डीआरडीओ ने ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. 
DRDO Recruitment 2022: ग्रेजुएट अपरेंटिस के 25 पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई, चेक करें सैलरी और योग्यता

कैंडिडेट्स इसके लिए 18 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. (फाइल फोटो)

DRDO Recruitment 2022: देश के प्रतिष्ठित संगठन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में अपरेंटिस करने का अच्छा मौका है. सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (CHESS) और डीआरडीओ, हैदराबाद ने ग्रेजुएट (डिग्री) अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून, 2022 तक drdo.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स यह एनश्योर कर लें कि वो विज्ञापन में दिए गए एलिजिबिलिटी और दूसरे मानदंडों को पूरा करते हैं.

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, "बीई / बी.टेक और डिप्लोमा होल्डर्स ने http://mhrdnats.gov.in पर अपना नाम रजिस्टर्ड कराया होगा, नॉन-रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को रिजेक्ट किए जाने की संभावना है." इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 25 पदों को भरा जाएगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

डीआरडीओ भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 18 जून, 2022

DRDO Recruitment 2022: वैकेंसी डीटेल्स
ग्रेजुएट (डिग्री) अपरेंटिस: 25 पद

डीआरडीओ ग्रेजुएट अपरेंटिस भर्ती 2022: वेतन
ग्रेजुएट (डिग्री) अपरेंटिस: 9,000 रुपए
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: 8,000 रुपए

डीआरडीओ भर्ती 2022 : एलिजिबिलिटी
ग्रेजुएट (डिग्री) अपरेंटिस पद: कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस / संचार और कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी की डिग्री हो. या कंप्यूटर साइंस और सिस्टम इंजीनियरिंग / कंप्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी / सूचना और संचार प्रौद्योगिकी / सूचना विज्ञान और इंजीनियरिंगमें बी.ई / बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए. कैंडिडेट्स का सलेक्शन मार्क्स के आधार पर किया जाएगा. वहीं इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल) मोड से आयोजित किया जाएगा.

DRDO Recruitment 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
योग्य उम्मीदवार 18 जून 2022 तक drdo.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6