Twitter Blue: ट्विटर ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम, जानें नया रेट और प्रीमियम फीचर्स

कंपनी ने कहा है कि ट्विटर ब्लू यूजर्स को नई सब्सक्रिप्शन की कीमतों के लागू होने से कम से कम 30 दिन पहले सूचित किया जाएगा.
Twitter Blue: ट्विटर ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम, जानें नया रेट और प्रीमियम फीचर्स

Twitter Blue:Twitter ने अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस ट्विटर ब्लू का रेट बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने पिछले जुन में Twitter Blue सर्विस की शुरुआत की थी. इस सर्विस की शुरुआत जब हुई थी तब इसकी कीमत $2.99 यानी करीब 237 रुपये थी, लेकिन अब एक साल बाद कंपनी अपने इस सर्विस की कीमत को बढ़ाकर $4.99 यानी करीब 396 रुपये कर देगी.

फ्री वर्जन पर वापस जाने का ऑप्शन होगा

सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवरा के ट्विटर हैंडल से यह खबर शेयर की गई है. कंपनी का कहना है कि वह ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ा रही है, लेकिन अक्टूबर 2022 तक अर्ली एडॉप्टर्स के लिए कीमत पहले जैसी ही रहेगी, जिसके बाद उनके पास या तो बढ़ी हुई सब्सक्रिप्शन प्राइज के साथ जारी रखने का ऑप्शन होगा या ब्लू सर्विस के सभी एडिशनल फीचर्स के बिना फ्री वर्जन पर वापस जाने का ऑप्शन होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

सब्सक्रिप्शन की नई कीमत

कंपनी ने यह भी कहा कि ट्विटर ब्लू यूजर्स को नई सब्सक्रिप्शन की कीमतों के लागू होने से कम से कम 30 दिन पहले सूचित किया जाएगा, जिसके बाद यूजर्स अपना ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लोकेशन के आधार पर USD 4.99, CAD 6.49, AUD 6.99 और NZD 6.99 में रिन्यू कर सकेंगे.

क्या है Twitter Blue के प्रीमियम फीचर्स-

1. ट्विटर ब्लू में यूजर्स को तीन प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. जिसमें Undo Tweet, Bookmark Folders, Reader Mode के अलावा ट्विटर आइकन को कस्टमाइज्ड करना और कलर्ड थीम्स के भी फीचर्स उपलब्ध हैं.

2. Undo Tweet से यूजर्स को उनके द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट को Undo करने की सुविधा मिलती है. बुकमार्क फोल्डर से यूजर्स अपने पसंदीदा ट्विटर को बुकमार्क कर सकते हैं ताकि वो कभी भी आसानी से उस ट्वीट को दोबारा पढ़ सकें.

3. Reader Mode यूजर्स को ट्वीट थ्रेड्स को टेक्स्ट में बदलने में मदद करेगा, जो सभी यूजर्स के लिए पढ़ने और फॉलो करने में आसान होगा. यह सभी ट्वीट्स को एक थ्रेड के एक स्क्रीन में मर्ज करके काम करता है.

4. इसके अलावा ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स यूआई का थीम कलर बदल सकते हैं. इसके अलावा ट्विटर आइकॉन को डिफॉल्ट ब्लू कलर से पिंक, पर्पल, येलो और ओरेंज कलर में भी बदल सकते हैं.

5.इसके अलावा Twitter Blue मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स के पास 10 मिनट तक की लंबी वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6