&format=webp&quality=medium)
Probable Playing XIs for Today's IPL 2021 RCB vs MI, match 39, September 26, Dubai International Stadium, Dubai: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए रविवार का मैच बेहद अहम है. दोनों ही टीमों को यूएई में लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में हार की हैट्रिक से बचने के साथ-साथ दोनों टीमों की नजर प्वाइंट्स टेबल में खुद को बेहतर स्थान पर लाने की भी होगी.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान कोहली और आगामी टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की बागडोर संभालने के प्रबल दावेदार रोहित की टीमों को पिछले मैचों में करारी शिकस्त मिली है. आरसीबी अभी भी नौ मैचों में 10 अंकों के साथ शीर्ष चार में है, जबकि मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गयी है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. यह समस्या खासकर मुंबई इंडियंस के साथ ज्यादा है. टी20 विश्व कप में कोहली, रोहित, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य आधार में शामिल होंगे लेकिन पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली की एक पारी को छोड़कर लीग के दूसरे चरण में सभी का प्रदर्शन लचर रहा है. इसके अलावा हार्दिक पंड्या को मुंबई की अंतिम 11 में नहीं चुना जा रहा है क्योंकि वह शायद अपनी हरफनमौला जिम्मेदारी को निभाने के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, टिम डेविड, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल.
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट.