साल 2020 में लगातार छुट्टियों का होगा शानदार संयोग, कर सकते हैं वीकेंड में घूमने की प्लानिंग

नया साल आपके लिए सिर्फ नया साल नहीं बल्कि लगातार छुट्टियों की सौगात लेकर भी आया है. इस साल ऐसा संयोग है कि लगातार चार-चार दिनों की छुट्टियां कई बार होंगी. ऐसे में आप चाहें तो आप वीकेंड पर या इन छुट्टियों में घूमने की अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं. सालभर का कैलेंडर देखने के बाद पता चलता है कि ऐसी लगातार छुट्टियां कम से कम 14 बार आएंगी. यानी आप कम दिनों की कई छुट्टियों का मजा ले सकते हैं. आइए इस साल होने वाली इन सभी छुट्टियों पर एक नजर डालते हैं. (फोटो साभार - रॉयटर्स)