Weather today : पारा 5 डिग्री लुढ़का, इस तारीख से फिर होगी बारिश-बर्फबारी

दिल्ली (Delhi) और NCR में शनिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही धूप खिली है, लेकिन तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने के कारण ठंड का प्रभाव बना रहा. वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात से मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी की संभावना है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में आ रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों के ऊपर से गुजरने के बाद ये हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं, जो लोगों को कंपा रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6