Shreyas Iyer buys luxurious Mercedes SUV: टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बार वह अपने खेल के कारण नहीं बल्कि अपनी नई कार के करण लोगों के बीच चर्चाओं में है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हाल ही में एक कार खरीदी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. (फोटो सोर्स- मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक लिंक्ड)
1/5श्रेयस अय्यर ने 2.45 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली एक नई मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक (Mercedes-AMG G 63 4Matic SUV) एसयूवी खरीदी है. महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाली यह कार कई मायनों में खास है. (फोटो सोर्स- मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक लिंक्ड)
2/5यह कार G-Wagon की सीरीज की सबसे पॉपुलर कार है. अपनी रफ्तार के अलावा स्टाइलिस लुक के कारण भी यह कार ग्राहकों का ध्यान खींचने में सफल रही है. (फोटो सोर्स- मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक लिंक्ड)
3/5कार की तस्वीरों को लैंडमार्क कार्स मुंबई ने अपने लिंक्ड अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ ही कैप्शन में कंपनी ने श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया है. कंपनी ने कहा कि श्रेयस अय्यर हम आपका स्टार परिवार में वेलकम करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप इस गाड़ी को चलाने में भरपूर आनंद उठाएंगे. (फोटो सोर्स- मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक लिंक्ड)
4/5मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक G-वैगन सीरीज के इस कार का आउटपुट 430 किलोवाट (585 HP) एवं पीक टॉर्क 850 एनएम का होता है. इसकी स्पीड की बात करें तो यह SUV महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. (फोटो सोर्स- मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक लिंक्ड)
5/59 जून से 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की ओर से श्रेयस अय्यर खेलते नजर आएंगे. आईपीएल के बाद अय़्यर की कोशिश भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने की होगी. अय्यर के नाम आईपीएल के 14 मैचों में 30.84 की औसत से 401 रन थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. लेकिन उनकी टीम लंबा सफर नहीं कर सकी. (फोटो सोर्स- पीटीआई)