दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे उद्घाटन

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा में बनकर लगभग तैयार हो गया है.  24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 24 और 25 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे.