Twitter सेलिब्रिटी बनीं 94 साल की हरभजन कौर, आनंद महिंद्रा भी हैं उनकी बर्फी का मुरीद

चंडीगढ़ निवासी 94 साल की एंटरप्रेन्योर हरभजन कौर की ट्विटर पर काफी तारीफ़ हो रही है. हरभजन कौर ने 90 की उम्र में अपना काम स्टार्ट किया और उनके हाथों की बनाई बेसन की बर्फी लोगों को खूब पंसद आ रही है. हरभजन कौर के जज़्बे की पंजाब के मुख्यमत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी ट्वीट करके सराहना की.