&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. कच्चे तेल की कीमतों में हुए बदलाव का सीधा असर पेट्रोल-डीजल के रूप में सीधे हमारी जेब पर पड़ता है. क्योंकि रोजमर्रा के कामों में इनकी खपत होती है, जिसके लिए हमें भुगतान करना होता है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को सरकार की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ताजा रेट्स जारी करती हैं. आज यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि देश में 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. इसके तहत आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नीचे आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अपने शहरों के दाम जान सकते हैं.
शहर पेट्रोल (रुपए) डीजल (रुपए)
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.