दमन व दीव में भाजपा का प्रत्याशी जीता, परिणाम हुए घोषित
केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीव गुजरात राज्य के वलसाड जिला के नजदीक स्थित है. लोकसभा चुनाव 2019 में यहां की सीट में भाजपा के लालूभाई बाबूभाई पटेल ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के केतन दयाभाई पटेल को 9942 वोटों से हरा दिया है.
दमन व दीव में भाजपा का प्रत्याशी जीता (फाइल फोटो)
दमन व दीव में भाजपा का प्रत्याशी जीता (फाइल फोटो)
केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीव गुजरात राज्य के वलसाड जिला के नजदीक स्थित है. लोकसभा चुनाव 2019 में यहां की सीट में भाजपा के लालूभाई बाबूभाई पटेल ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के केतन दयाभाई पटेल को 9942 वोटों से हरा दिया है. लोकसभा चुनाव 2014 में भी भाजपा के लालूभाई बाबूभाई पटेल ने जीत 9222 वोटों से जीत हासिल की थी.
आजादी के बाद तक पुर्तगालियों के कब्जे में था
केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीव स्वतंत्रता के बहुत बाद तक पुर्तगालियों के कब्जे में रहा. 1961 ई. जब गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त कर भारत में मिलाया गया, उसी समय दमन को भी भारत में शामिल कर लिया गया. उस समय इसे गोवा में मिला दिया गया था. 1987 ई. में इसे अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया. यहां एक ही लोकसभा सीट है.
पांडिचेरी सीट पर कांग्रेस आगे
पांडिचेरी सीट पर कांग्रेस से वे वाटलिनिंगम 154173 वोटों से आगे चल रहे हैं. कुछ ही देर में यहां का परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. पांडिचेरी में भी लोकसभा की एक ही सीट है.
TRENDING NOW
दिल्ली में भाजपा सातों सीटें जीतने के करीब
दिल्ली में भाजपा सभी सातों सीटें जीतने के करीब है. मतगणना में सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर हंस राज हंस 5,24,949 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी आप के गगन सिंह से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस जहां पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर है, वहीं आप दो सीटों पर दूसरे नंबर है. पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली से 3,77,744 वोटों से आगे चल रहे हैं. दक्षिण दिल्ली सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी आप के राघव चड्ढ़ा से 3,39,197 वोटों से आगे हैं.
07:36 PM IST