&format=webp&quality=medium)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोड़ रहे हैं अपना ही रिकॉर्ड (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतगणना के रुझानों से लगभग स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत की सरकार बनाएगी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चुनावों में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी को यहां से रिकॉर्ड 371784 वोट मिले थे. लकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते दिख रहे हैं. अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार प्रधानमंत्री इस सीट से 453917 वोटों से आगे चल रहे हैं.
60 बूथों पर चल रहे हैं आगे
वाराणसी सीट पर महागठबंधन व समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनि यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. फिलहाल चल रही काउंटिंग में प्रधानमंत्री लगभग 60 बूथों पर आगे चल रहे हैं जबकि शालिनि यादव 06 बूथों पर आगे हैं.
राहुल गांधी को मिले इतने वोट
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए चुनाव जीत पाना मुश्किल होता जा रहा है. भाजपा से स्मृति इरानी फिलहाल इस सीट पर राहुल गांधी से लगभग 18889 वोटों से आगे चल रहीं हैं. हालांकि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट पर 832442 वोट से आगे चल रहे हैं.