&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
HBSE 10th 12th Result Out: हरियाणा बोर्ड ने आज एकदिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा के नतीजों को जारी कर दिया है. बोर्ड ने रेगुलर और ओपेन दोनों ही विद्यार्थियों के एक विषय में कम्पार्टमेंट आने पर हुई एक दिवसीय परीक्षा के नतीजों को जारी कर दिया है. इसे बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट https://bseh.org.in/home पर जाकर देखा जा सकता है. हरियाणा बोर्ड ने 31 जुलाई, 2022 को इन परीक्षाओं को आयोजित कराया था और रिकॉर्ड 11 दिनों में परीक्षा के रिजल्ट को घोषित कर दिया.
हरियाणा बोर्ड ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि दसवीं में कुल 32,812 छात्र इन परीक्षाओं में बैठे थे, जिसमें कुल पास प्रतिशत 62.89 फीसदी रहा. जिसमें से 65.07 फीसदी लड़कियां और 61.33 फीसदी लड़के शामिल हैं. वहीं 12वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 63.78 फीसदी रहा था. जिसमें से 62.23 फीसदी लड़के और 66.91 फीसदी लड़कियां पास हुई.

इसके अलावा आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.