किसानों की फसल नहीं होगी खराब, मिलेंगे अच्छे दाम, हर जिले में होगा FCI गोदाम

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों को महाराष्ट्र के हर जिले में निगम का गोदाम तैयार करने के निर्देश दिए हैं. 
किसानों की फसल नहीं होगी खराब, मिलेंगे अच्छे दाम, हर जिले में होगा FCI गोदाम

अनाज की सरकारी खरीद के बाद सबसे बड़ी समस्या उसे महफूज रखने की होती है. 

धान की खरीद का सीजन चल रहा है और गेहूं की बुआई होने वाली है. अनाज की सरकारी खरीद के बाद सबसे बड़ी समस्या फसल को महफूज रखने की होती है. खुले में अनाज रखा रहने के चलते हर साल बड़ी मात्रा में अनाज खराब हो जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों को महाराष्ट्र के हर जिले में निगम का गोदाम तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

पासवान से एफसीआई अधिकारियों से केंद्र सरकार की वन नेशन वन कार्ड योजना की प्रगति की जानकारी मांगी. अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नंदूरबार राजस्व जिले और गुजरात के नर्मदा राजस्व जिले के लाभार्थियों के लिए यह योजना शुरू हो चुकी है और दूसरे जिलों के लाभार्थियों की सूची राज्य सरकारों से मंगाई जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

खाद्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य एक 'विकेंद्रीकृत अधिप्राप्ति पद्धति' वाला क्षेत्र है, जहां अधिप्राप्ति का पूरा काम राज्य सरकार करती है और सरकार एनएफएसए व अन्य योजनाओं के लिए जरूरी अनाज की सप्लाई करती है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है इसलिए एफसीआई को दूसरे राज्यों से खाद्यान्न मंगवाना पड़ता है.

देखें Zee Business LIVE TV

एफसीआई और केंद्रीय भंडारण निगम के गोदामों के लिए ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है जबकि महाराष्ट्र राज्य भंडारण निगम के गोदामों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया जारी है.