&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today: देश में 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 17 मार्च के लिए देश में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. 17 मार्च को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बीते कई महीनों से पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. यहां आप अपने शहर के ताजा कीमतों की जानकारी ले सकते हैं.
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी रती हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं.
| शहर | पेट्रोल (रुपए) | डीजल (रुपए) |
| मुंबई | 106.31 | 94.27 |
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
| लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
| चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर देती हैं. ये कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं.
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.