Petrol-Diesel Price Today: क्रूड में उतार-चढ़ाव! पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता? यहां जानिए आज का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: 2 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए तेल के ताजा भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है.
Petrol-Diesel Price Today: क्रूड में उतार-चढ़ाव! पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता? यहां जानिए आज का ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है. पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन सुबह आम नागरिक की नजर रहती है. 22 मई के बाद देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि 2 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए तेल के ताजा भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है.

तेल कंपनियां जारी करती हैं भाव

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. 2 फरवरी के लिए भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया गया है. यहां आप मुंबई, दिल्ली, नोएडा समेत इन शहरों में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जान सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6