Petrol-Diesel Price Today: जारी हो गए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानें अपने शहर के रेट

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है.
Petrol-Diesel Price Today: जारी हो गए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव, यहां जानें अपने शहर के रेट

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतो में बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आज यानी कि 6 अक्टूबर के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं.

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6