Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, जानिए 1 लीटर पेट्रोल के लिए खर्च होंगे कितने पैसे

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को अपडेट कर दिया गया है. इस खबर में जानिए कि आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, जानिए 1 लीटर पेट्रोल के लिए खर्च होंगे कितने पैसे

Petrol-Diesel Price Today: आज यानी कि 4 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को अपडेट कर दिया गया है. देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव में हर दिन, अगर कुछ बदलाव हुआ होता है तो उसको अपडेट करते हैं. बता दें कि पिछले 136 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दामों को अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है, जिसके मुताबिक आज लगातार 136वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. बता दें हर सुबह 6 बजे अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. अगर आप भी आज पेट्रोल और डीजल के ताजा दामों को जानना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं.

पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Add Zee Business as a Preferred Source

IOCL की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार बदलाव 22 मई को देखने को मिला था, जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट मं कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने का प्रयास किया था.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6