Petrol-Diesel Price Today: 17 अक्टूबर को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today:ऑयल मा्र्केटिंग कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपडेट कर दिया है. यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी ले सकते हैं.
Petrol-Diesel Price Today: 17 अक्टूबर को क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today: देश में महंगाई दर ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. एक तरफ रिटेल महंगाई दर पिछले 5 महीनों में सबसे ज्यादा है तो वहीं दूसरी तरफ दूध जैसे प्रोडक्ट के दाम बढ़ रहे हैं, जिसने आम आदमी की जेब पर और बोझ डाल दिया है. हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अभी महंगाई की कैंची नहीं चली है. पिछले 5 महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज यानी 17 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें समान हैं. बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगर बदलाव हुआ होता है तो उसे अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती हैं.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.3194.27
दिल्ली96.7289.62
चेन्नई102.6394.24
कोलकाता106.0392.76
बेंगलुरु101.9487.89
लखनऊ96.5789.76
नोएडा96.7989.96
गुरुग्राम97.1890.05
चंडीगढ़96.2084.26
पटना107.2494.04
Add Zee Business as a Preferred Source

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

बता दें कि हर दिन 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में को अपडेट किया जाता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6